50 हजार की जगह देने होंगे पांच लाख, जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन से मचा हड़कंप, नागरिकों ने उठाई आवाज

Harrison Masih | Nov 25, 2025, 13:36 IST
Share
chhattisgarh-guideline-property-registration-tax-increase-rate-hike-protest the sootr
chhattisgarh-guideline-property-registration-tax-increase-rate-hike-protest the sootr

छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन दरें लागू होने के बाद जमीन और मकानों की रजिस्ट्री कई गुना महंगी हो गई है। कई क्षेत्रों में दरें 20% से लेकर 10 गुना तक बढ़ा दी गई हैं। नागरिकों ने मुख्यमंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन देकर संशोधन वापस लेने की मांग की है।

Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार की अचल संपत्तियों (Real Estate) की सरकारी गाइडलाइन दरों में अचानक की गई भारी-भरकम वृद्धि ने पूरे संपत्ति बाजार में हलचल मचा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दरें 20 प्रतिशत से लेकर 10 गुना तक बढ़ा दी गई हैं। 20 नवंबर से लागू हुई इन नई दरों के कारण जमीन और मकानों की रजिस्ट्री पर लगने वाला टैक्स कई गुना बढ़ गया है, जिसका सीधा और सबसे बड़ा झटका मध्यम वर्ग के खरीदारों को लगा है।

नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने उठाई दर वृद्धि वापस लेने की मांग

जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन के विरोध में सोमवार को नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और रायपुर कलेक्टर को कड़ा आपत्ति-ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि दर वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए।

ज्ञापन में लगाए गए मुख्य आरोप

11 नवंबर को राजपत्र में प्रकाशित भू-राजस्व संहिता संशोधन और 20 नवंबर से लागू नई गाइडलाइन दरें कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण होने के साथ-साथ जनविरोधी हैं। नई गाइडलाइन दर पुस्तिका में संपत्तियों के दाम दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा दिए गए हैं, जो बाजार की जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते। नई गाइडलाइन से न सिर्फ स्टांप शुल्क और पंजीयन, बल्कि भूमि लगान भी भारी हो जाएगा। पहले 30 वर्ष के लिए एक समान लगान तय होता था, जबकि अब हर वर्ष नई गाइडलाइन के आधार पर लगान बदलना नागरिकों पर अतिरिक्त कर बोझ है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद-बिक्री के नियम कड़े,अब कृषि भूमि पर 5 डिसमिल से कम की नहीं होगी रजिस्ट्री

ई-पंजीयन से आसान हुई रजिस्ट्री, छत्तीसगढ़ में घर बैठे मिल रही संपत्ति पंजीकरण की सुविधा

टैक्स का गणित: नई दरों के बाद रजिस्ट्री का फर्क

क्रमक्षेत्रफलपहले रजिस्ट्रीअब रजिस्ट्री
1100 वर्गफीट₹52,500₹5,25,000
21200 वर्गफीट₹63,000₹6,30,000
31500 वर्गफीट₹78,500₹7,85,000
42000 वर्गफीट₹1.05 लाख₹10,50,000
52500 वर्गफीट₹1.21 लाख₹12,10,000

फर्जीवाड़ा रोकने के नाम पर हेक्टेयर दर में बदलाव

सरकार ने इस वृद्धि के पक्ष में तर्क दिया है कि भारतमाला प्रोजेक्ट में सामने आई अनियमितताओं के बाद यह कदम उठाया गया है। 15,000 वर्गफीट तक की रजिस्ट्री वर्गमीटर दर से, जबकि इससे अधिक क्षेत्र की गणना हेक्टेयर दर पर करने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे बड़े भूभागों की खरीद-फरोख्त अधिक पारदर्शी होगी। डेवलपर्स इसे अत्यधिक महंगा बता रहे हैं, जिससे जमीन के दाम तेजी से बढ़ गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

सरकारी जमीन रजिस्ट्री वाली बताकर बेचा, कोरबा में 19 कब्जाधारियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सिर्फ रजिस्ट्री से नहीं बन जाते प्रॉपर्टी का मालिक, यह दस्तावेज और प्रक्रिया भी है जरूरी

15 हजार वर्गफीट से ऊपर की जमीनों का मूल्यांकन हेक्टेयर दर से होने लगा है। इससे जमीन के दाम तेज़ी से बढ़ गए हैं। कई मामलों में 75 लाख की जमीन अब 1.87 करोड़ में आंकी जा रही है। हमारे द्वारा हम अध्ययन करके विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।" - पंकज लाहोटी, प्रदेशाध्यक्ष, क्रेडाई

खरीदार की जेब पर दोहरी मार

वर्तमान में, खरीदारों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पिछली कांग्रेस सरकार ने बाजार असमानता दूर करने के लिए गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट दी थी, लेकिन पंजीयन शुल्क 1% से बढ़ाकर 4% कर दिया था। वर्तमान भाजपा सरकार ने डेढ़ वर्ष पहले 30% छूट समाप्त कर दी, मगर पंजीयन शुल्क अभी भी 4% पर ही है। नई गाइडलाइन दरों में भारी वृद्धि और 4% पंजीयन शुल्क का संयोजन सीधे संपत्ति खरीदार की जेब पर बड़ा बोझ डाल रहा है।

Tags:
  • रायपुर
  • Real Estate
  • भू-राजस्व संहिता संशोधन
  • जमीन रजिस्ट्री की नई गाइडलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड