छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट : चलेगी जोरदार लू , 43 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान

Deeksha Nandini Mehra | May 27, 2024, 10:21 IST
Share
Heatwave
छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में तेज लू चलेगी। आगामी दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी होने का आसार है।

Chhattisgarh Heatwave Alert : छत्तीसगढ़ में नौतपा के तीसरे दिन मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में दिन का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के सभी जिलों में तेज लू चलेगी। वहीं सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी होने का आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नही होगा लेकिन दूसरे सप्ताह में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, महासमुंद, दुर्ग, राजनंदगांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले में हीट वेव चलेगी।

ये खबर पढ़िए ...Bemetara Blast : लापता लोगों के परिवार को फैक्ट्री देगी 5 लाख, परिजन अड़े 55 लाख पर

रायपुर में 43 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

रायपुर में रविवार को दिन का पारा 40.4 डिग्री से बढ़कर 43.7 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं रात का पारा भी 31.2 डिग्री रहा जिसके कारण रात को भी लोग उमस से परेशान रहे। वहीं आज रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात का तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये खबर पढ़िए ...गृहमंत्री विजय शर्मा ने हाथ जोड़कर दीपक बैज से कहा - नक्सलियों को खत्म करने का दें सुझाव

अंबिकापुर- कोंडागांव में बारिश

बीते 24 घंटे में कोडागांव में धूल भरी आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इसके चलते कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। हालांकि बारिश से लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। बस्तर के कोंडागांव में सबसे ज्यादा 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं अंबिकापुर में 10 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा एक दो इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। ज्यादातर जगहों पर तेज गर्मी से अधिकतम तापमान बढ़ा लेकिन ये सामान्य से कम रहा।

छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट | छत्तीसगढ़ मौसम | Chhattisgarh weather forecast

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • Chhattisgarh weather forecast
  • छत्तीसगढ़ हीटवेव अलर्ट
  • Chhattisgarh heatwave alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच