जलप्रपात में मौज-मस्ती बनी मुसीबत, अचानक जलस्तर बढ़ने से घंटों फंसे रहे युवक-युवती
Pravesh Shukla | Jul 08, 2025, 16:39 IST
chhattisgarh-heavy-rainfall-update the sootr
छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में पिछले चार दिन से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। बलौदाबाजार और इसके आस-पास के इलाकों में खेत पानी में डूब गए हैं।
छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में पिछले चार दिन से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भर गया है। बलौदाबाजार और इसके आस-पास के इलाकों में खेत पानी में डूब गए हैं। वहीं कोरबा के देवप्रहरी वॉटर फॉल में अचानक जल स्तर बढ़ने से छह युवक-युवतियां फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
पढ़ें: गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन
भारी
मौसम विभाग ने राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद और कांकेर में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही रायपुर, धमतरी, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, मुंगेली सहित 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बीजापुर, कोंडागांव और बस्तर में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग के छह जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर गिरने का अलर्ट है। सोमवार को लगातार बारिश से बिलासपुर में कई इलाके डूब गए। नालियों का पानी सड़कों पर आ गया।
पढ़ें CBI द्वारा मान्यता के बदले घूसकांड केस के आरोपी बनाए गए इंडेक्स चेयरमैन सुरेश भदौरिया की सफाई, गलतफहमी के कारण कार्रवाई
कोरबा के देवप्रहरी वाटरफॉल में तीन युवती और 2 युवक जलप्रपात घूमने गए थे। ये लोग सेल्फी पाइंट के पास मौजूद थे, इसी दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। पर्यटकों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने सभी को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
पढ़ें: पोस्टर वाली सियासत: कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा पर बीजेपी का वार, कहा- 'पार्टी ढोंग करने निकली है'
छत्तीसगढ़ में 1 जून से 7 जुलाई के बीच अब तक 291.9 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 447.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 113.7 मिमी पानी बरसा है।
मानसून के इस सीजन में राजनांदगांव में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 1 जून से अब तक जिले में मात्र 94 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह औसत से 60% कम है। जबकि अब तक औसत 214 मिमी बारिश हो जानी थी।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका
मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून थी। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी।
पढ़ें: 3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
बरसात के मौसम में जब भी झरने या फिर नदी के किनारे घूमने जाएं तो उस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि ऐसे स्थान पर अचानक कभी भी जलस्तर बढ़ सकता है। जिस वजह से वहां मौजूद लोग मुसीबत में फंस सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में बारिश, छत्तीसगढ़ में बारिश से तबाही मानसून की आफत, बलौदाबाजार न्यूज , Rain, Rain in Chhattisgarh, Monsoon, heavy rain, FLOOD waterfalls in Chhattisgarh, Selfie Point, weather Department, Weather Department Forecast, Heavy Rain Alert, Red Alert, rain alert, cg monsoon
पढ़ें: गरीबी रेखा वाले तीन लाख लोग लापता, इनका पता लगाने को होगा राशनकार्ड का वेरिफिकेशन
भारी बारिश का अलर्ट
पढ़ें CBI द्वारा मान्यता के बदले घूसकांड केस के आरोपी बनाए गए इंडेक्स चेयरमैन सुरेश भदौरिया की सफाई, गलतफहमी के कारण कार्रवाई
वाटरफॉल में फंसे पर्यटक
पढ़ें: पोस्टर वाली सियासत: कांग्रेस की संविधान बचाओ सभा पर बीजेपी का वार, कहा- 'पार्टी ढोंग करने निकली है'
अब तक इतनी हुई बारिश
सामान्य से कम बारिश
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में BJP सांसद और विधायकों की लगेगी क्लास, प्रशिक्षण बैठक में बन जाएगा मंत्रिमंडल का खाका
लंबा रह सकता है मानसून
पढ़ें: 3 लाख राशनकार्डधारियों का नहीं है पता, विभाग ने कहा- 'सत्यापन नहीं कराया तो रद्द होगा राशन कार्ड'
सावधानी बरतने की जरूरत
छत्तीसगढ़ में बारिश, छत्तीसगढ़ में बारिश से तबाही मानसून की आफत, बलौदाबाजार न्यूज , Rain, Rain in Chhattisgarh, Monsoon, heavy rain, FLOOD waterfalls in Chhattisgarh, Selfie Point, weather Department, Weather Department Forecast, Heavy Rain Alert, Red Alert, rain alert, cg monsoon
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari