जन्माष्टमी पर प्रदेश में शराब-मांस, भांग पर पूरी पाबंदी, उल्लंघन पर सीधी कार्रवाई
VINAY VERMA | Updated:
जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी
छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। 4 सितंबर को शराब और भांग की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। नगरीय क्षेत्रों में पशुवध गृह और मांस-मटन दुकानों पर भी रोक रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Raipur। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में इस बार सिर्फ शराब की दुकानें ही बंद नहीं रहेंगी, बल्कि मांस की बिक्री और पशुवध पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। राज्य सरकार ने धार्मिक पर्व को देखते हुए नगरीय निकायों में पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं 4 सितंबर को पूरे प्रदेश में ड्राई डे घोषित होने के कारण शराब और भांग की बिक्री पर भी ताला रहेगा।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के मुताबिक प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों की सीमा में आने वाले पशुवध गृह बंद रहेंगे। इसके साथ ही मांस-मटन बेचने वाली सभी दुकानें भी बंद रखनी होंगी। यानी जन्माष्टमी के दिन नगरीय क्षेत्रों में खुलेआम मांस की बिक्री नहीं हो सकेगी।
मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के CMO को निर्देश दिए गए हैं। संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आदेश का सख्ती से पालन कराएंगे। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी भी तय हो सकती है।
सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले विशेष अवसरों पर पशुवध गृह और मांस बिक्री पर रोक से जुड़े पूर्व आदेशों का हवाला दिया है। इसी व्यवस्था के तहत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है। प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रतिबंधित दिन दुकानें या पशुवध गृह संचालित न हों।
जन्माष्टमी के दिन ही प्रदेशभर में आबकारी विभाग ने ड्राई डे घोषित किया है। 4 सितंबर को देशी और विदेशी मदिरा की सभी फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब, अहाते और कंपोजिट अहाते भी नहीं खुलेंगे। भांग और भांगघोटा की फुटकर दुकानों पर भी ताला रहेगा।
सरकार ने बिक्री के साथ शराब परोसने पर भी रोक लगा दी है। होटल, रेस्टोरेंट, क्लब, स्टार होटल और दूसरे लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों में भी ग्राहकों को शराब नहीं दी जा सकेगी। यानी लाइसेंस होने के बावजूद 4 सितंबर को शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी।
ड्राई डे के दौरान अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर नजर रखने के लिए आबकारी विभाग के उड़नदस्ते सक्रिय रहेंगे। जिला, संभाग और राज्य स्तर की टीमें संभावित ठिकानों और संदिग्ध वाहनों की जांच करेंगी। अवैध कारोबारियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
अवैध शराब का भंडारण, परिवहन या बिक्री पकड़े जाने पर कार्रवाई केवल सामान जब्त करने तक सीमित नहीं रहेगी। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा। विभाग ने संभावित अवैध कारोबार वाले इलाकों में सघन जांच के निर्देश दिए हैं।
जन्माष्टमी पर सरकार ने धार्मिक पर्व के बीच नियमों का शिकंजा कस दिया है। नगरीय क्षेत्रों में पशुवध और मांस बिक्री बंद रहेगी। पूरे प्रदेश में शराब और भांग की बिक्री पर रोक होगी। शराब परोसने और अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई होगी। यानी 4 सितंबर को नियम तोड़ना महंगा पड़ सकता है।
जन्माष्टमी, तीज से गणेश उत्सव तक, देखें सितंबर महीने का पूरा फेस्टिवल कैलेंडर
छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में होगी 1295 शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन पर भी फोकस
अवैध शराब और जुआ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दीपक मुदलियार गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के बाहर दबोचा
परिवहन अधिसूचना मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को अंतिम अवसर
नगरीय क्षेत्रों में मांस बंद
अधिकारियों को सख्त जिम्मेदारी
पुराने नियम का फिर इस्तेमाल
4 सितंबर को शराब पर ताला
बार में शराब परोसना भी अपराध
अवैध कारोबार पर उड़नदस्ते
सिर्फ जब्ती नहीं, केस भी
एक पर्व, तीन बड़ी पाबंदियां
ये खबरें भी पढ़े....
छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में होगी 1295 शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन पर भी फोकस
अवैध शराब और जुआ सिंडिकेट का मास्टरमाइंड दीपक मुदलियार गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट के बाहर दबोचा
परिवहन अधिसूचना मामले में हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार को अंतिम अवसर
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
By Jageshwar Prasad
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP में 25 नवंबर से बदलेंगे शराब बिक्री के नियम, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी; दिखानी होगी लैब रिपोर्ट
By Amresh Kushwaha
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
By Ratan Kumar Mishra
हार कर भी जीत गए साधुना पंचायत के मांगेराम डूडी, 474 वोटों से हारने के बाद ग्रामीणों ने जुटाकर दिए 71 लाख
By Jageshwar Prasad
SI भर्ती का रिजल्ट 2 महीने से अटका, अभ्यर्थियों का इंतजार बढ़ा; प्रक्रिया पूरी होने में लगेंगे 6 महीने और
By Jyoti Mahender Bhardwaj