छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर श्रमिकों को बड़ा तोहफा, सरकार ने जारी की 25 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि

Harrison Masih | Published:
Share
chhattisgarh-labourers-get-25-crore-benefit-state-foundation-day the sootr
chhattisgarh-labourers-get-25-crore-benefit-state-foundation-day the sootr

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के लिए ऐसा तोहफा दिया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 79 हजार से ज्यादा निर्माण श्रमिकों के खातों में सीधे 25 करोड़ रुपए पहुंचाए गए।

Raipur. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस और रजत जयंती वर्ष पर राज्य सरकार ने श्रमिकों के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल ने विभिन्न योजनाओं के तहत 79,175 श्रमिकों को 25 करोड़ 61 लाख 4 हजार 745 रुपए की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए उनके बैंक खातों में भेजने की घोषणा की है।

इस राशि का वितरण 1 नवंबर 2025, यानी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह की देखरेख में होगा।

16 योजनाओं से 79 हजार से ज्यादा श्रमिकों को लाभ

श्रम विभाग के सचिव एवं श्रमायुक्त हिमशिखर गुप्ता ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल की कुल 16 योजनाओं के अंतर्गत श्रमिकों को यह सहायता राशि दी जा रही है। कुछ प्रमुख योजनाओं के तहत सहायता इस प्रकार है-

  • दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना: 15 हितग्राहियों को ₹15 लाख
  • निर्माण श्रमिक गणवेश एवं पुस्तक सहायता योजना: 29,348 श्रमिकों को ₹5.49 करोड़
  • मिनीमाता महतारी जतन योजना: 1,804 श्रमिकों को ₹3.88 करोड़
  • मुख्यमंत्री श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 248 श्रमिकों को ₹2.48 करोड़
  • मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 34,212 श्रमिकों के बच्चों को ₹6.77 करोड़
  • मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 2,539 श्रमिकों को ₹5.07 करोड़
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: रजत जयंती समारोह की तैयारी पूरी,एयर शो के साथ होगी भव्य आतिशबाजी

छग राज्योत्सव: कैलाश खेर, आदित्य नारायण चलाएंगे सुरों का जादू, छत्तीसगढ़ के कलाकार बिखेरेंगे मनमोहक छटा

सभी भुगतान डीबीटी के जरिए होंगे

श्रमिकों को दी जाने वाली पूरी राशि डीबीटी प्रणाली से सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। साथ ही, हर योजना की राशि का उपयोग शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और सामाजिक सहायता जैसे उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता

श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और मंडल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि हर श्रमिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचे।

उन्होंने कहा - “यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि श्रमिक वर्ग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और सम्मान का प्रतीक है।”

मुख्य योजनाओं में शामिल अन्य लाभ

  • मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना: 1,406 श्रमिकों को ₹52 लाख
  • मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 4,471 श्रमिकों को ₹1.54 करोड़
  • मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना: 47 हितग्राहियों को ₹70 हजार
  • सिलाई मशीन सहायता योजना: 3 श्रमिकों को ₹23 हजार 700
  • उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 19 हितग्राहियों को ₹3 लाख 20 हजार
CG Foundation Day पर भारतीय वायुसेना करेगी अद्भुत प्रदर्शन, पहली बार होगा एरोबेटिक शो

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा राज्योत्सव,मंत्री,सांसद और विधायक होंगे चीफ गेस्ट

मुख्यमंत्री की पहल पर ‘श्रमिक कल्याण’ हुआ साकार

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने रजत जयंती वर्ष में यह साबित किया है कि विकास के साथ श्रमिकों का कल्याण उसकी प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में यह कदम “जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय” की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
  • CG Foundation Day
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर