सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
Kanak Durga Jha | Nov 10, 2024, 08:36 IST
chhattisgarh breaking news live updates the sootr
10 Naxalites killed in an encounter in Sukma : छत्तीसगढ़ में दस नक्सलियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस फोर्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
10 Naxalites killed in an encounter in Sukma : छत्तीसगढ़ में दस नक्सलियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस फोर्स ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर रखा है।
Indigo Raipur Bhopal flight : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से गुरुवार को उड़ान का समय प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार रायपुर से भोपाल की फ्लाइट के उड़ान का समय 5:15 निर्धारित था। तकनीकी खराबी आने की वजह से यह फ्लाइट साढ़े आठ बजे रवाना हुई।
छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त रहे वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मयंक श्रीवास्तव को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया गया है। अब वे दिल्ली स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
हाई कोर्ट ने नक्सल आपरेशन के दौरान बहादुरी दिखाने वाले सब-इंस्पेक्टर अरुण मरकाम की याचिका पर सुनवाई करते हुए गृह विभाग के सचिव को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस रेगुलेशन 1861 के रेगुलेशन एक्ट 70 के तहत याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन का उचित निराकरण करने का आदेश दिया है।
ग्राम कोहिनपारा निवासी अरुण मरकाम, जो वर्ष 2018 में जिला बीजापुर के उसूर पुलिस थाने में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर पदस्थ थे, उन्होंने नक्सल विरोधी आपरेशन में अद्वितीय साहस का परिचय दिया। नडपल्ली के जंगल में किए गए आपरेशन के दौरान उन्होंने नक्सलियों को मार गिराने के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य जब्त किया था। इसके बावजूद उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन नहीं दिया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।
प्राथमिक और मिडिल स्कूल काशीचुवां के शराबी शिक्षक से परेशान ग्रामीण कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर दो टीचर साथी शिक्षकों और बच्चों को परेशान करते हैं। स्कूल छोड़कर बच्चे मैदान में खेलते हुए समय बिताते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही।
राजधानी रायपुर में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक का पैर जलाना चाहते थे लेकिन आग शरीर में फैल गई। घायल युवक को डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मिशन स्कूल के पास एक नाबालिग छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव शेड के नीचे लोहे के एंगल से लटका हुआ था। मृतक छात्र मिशन स्कूल में पढ़ाई करता था और अपने रिश्तेदार के घर में रहता था। वह बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मामले में बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि सोमवार सुबह हमें सूचना मिली कि मिशन रोड पर शेड के नीचे एक लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ है।
IED Bomb In Balrampur : बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के पुनदाग जंगल से पुलिस ने चार किलो वजनी आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक जवान पुनदाग जंगल में पगडंडी रास्ते पर गश्त पर निकले थे, इसी दौरान आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से आईईडी को डिफ्यूज कर दिया है। पूरा मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र का है। सामरी पाठ थाना क्षेत्र का यह इलाका नक्सलियों की गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही।
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में धान मिसाई के दौरान हादसा हो गया। धान मिसाई करने के दौरान थ्रेसर मशीन के बेल्ट में फंसने से महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतका सुनैना चंद्रवंशी खेत में धान मिसाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक धान मिसाई थ्रेसर मशीन के बेल्ट में साड़ी फसने से हादसा हुआ।
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।
Hit And Run Case In Kondagaon : पूर्व PCC अध्यक्ष और भूपेश सरकार के मंत्री रहे मोहन मरकाम के बेटे ने अपनी कार से सामने से आ रही दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट के बाद पूर्व मंत्री के बेटे की कार बंद हो गई जिसके बाद वह घायलों की मदद करने के बजाए घबराकर मौके पर अपनी कार छोड़ फरार हो गया।
वैशाली नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक रिकेश सेन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। रिकेश सेन ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल लगातार अनर्गल ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश की साय सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
SECL Kusmunda Mine : एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में हादसा हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सर्वेश कुमार ( 42 ) सुल्तान गंज बिहार का रहने वाला था। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच का आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू हुआ। बताया गया है कि सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
Supreme Court : Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने जशपुर जिले के सुदूर गांव की महिला सरपंच सोनम लकड़ा को बाहल कर दिया है। जिला प्रशासन ने सोनम को पद से हटाने की कार्रवाई की थी।
छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में डिजिटल अरेस्ट, इस शब्द का उपयोग आजकल साइबर ठग बहुत कर रहे हैं। शहर में दो और लोगों को इसी का डर दिखाकर ऑनलाइन ठग लिया गया। देवेंद्र नगर इलाके में एक एलआईसी अधिकारी को 24 घंटे एक होटल के कमरे में रखा गया। उनके 6 लाख से अधिक ठग लिया गया।
Jagdalpur Road Accident : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिले के किलेपाल क्षेत्र में करीब 5 बजे एक एम्बुलेंस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो मेडिकल स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वही घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेज दिया गया।
शराब घोटाला केस के मुख्य आरोपियों में शामिल पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दोनों ने खुद को रायपुर जेल में ट्रांसफर किए जाने को लेकर हाइकोर्ट के अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच में हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानि 14 नवंबर को बालोद जिले के नवीन धान उपार्जन केन्द्र भाठागांव बी से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महापर्व का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री साय भाठागांव बी में ही जनजातीय गौरव दिवस एवं कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
Mati Ke Veer Padayatra In Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज यानी (13 नवंबर, बुधवार) जशपुर के पुरना नगर मैदान से शुरू हो गई। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।
Raipur South Bypoll : रायपुर दक्षिण विधानसभा में मतदान जारी है। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने अपना वोट दाल दिया है। बता दें कि दक्षिण के मैदान में 25 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
![raipur south assembly bypoll election 2024]()
![raipur south assembly bypoll election 2024]()
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर आज 30 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।
Visakhapatnam-Durg Vande Bharat Train: विशाखापट्नम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के नुआपाड़ा रोड में हादसे का शिकार होते-होते बची। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस कल रात करीब 10 बजे विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही थी। इस बीच ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर देखा और ट्रेन को रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी (12 नवंबर) सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए शहर में लगतार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भाटागांव इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार मं 27 लाख रुपए मिले। कार में सवार युवका उक्त रकम के संबंध में कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने उक्त राशि जब्त कर ली है।
राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर पहुंच गई है। यहां 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। आज शाम चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। अंतिम चरण के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता मैदान में हुंकार भरेंगे और जनता के बीच अपनी बात रखकर मतदाताओं को आकर्षित करेंगे। चुनाव थमने से पहले आज सीएम साय आज रोड शो करेंगे।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर फाइटर के एक जवान ने घर में खुद के पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम हरिलाल नाग बताया जा रहा है। वह कोंडागांव जिले के धनोरा थाने में पदस्थ था। उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बारदा की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मैनपाट जनपद पंचायत के कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्मचारी हाथों में बियर की बोतल लेकर नाचते दिख रहे। वायरल वीडियो शासकीय आवासीय कालोनी मैनपाट के बाहर का बताया जा रहा है। नशे में धुत्त कर्मचारी मैनपाट जनपद में पदस्थ है।
वहीं इस पूरे मामले में मीडिया से बातचीत में सीतापुर SDM रवि राही ने बताया कि वायरल वीडियो शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी मैनपाट के बाहर का नजर आ रहा है, जिसमें जनपद के कुछ कर्मचारी अपने हाथ में बीयर का बॉटल लेकर नशे में धुत्त होकर डांस करते नजर आ रहें हैं।
वहीं सीतापुर SDM रवि राही ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी कर वायरल वीडियो के संदर्भ में जवाब मांगा जाएगा और आगे उचित कड़ी वैधानिक कारवाई की जाएगी। क्योंकि नशे में धुत्त होकर ऐसा कृत्य करना जनपद के कर्मचारियों को शोभा नहीं देता है और यह अनुचित है।
यह बड़ी ख़बरें भी पढ़िए...
धान लगाई तो किसानों पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना, धान के कटोरे में संकट
UGC NET में शामिल हुआ 'आयुर्वेद बायोलॉजी'... जानिए पूरे नियम
अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए
मोबाइल चोरों का आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए
इंडिगो के विमान में तकनीकी खराबी , 3 घंटे लेट हुई भोपाल की उड़ान
मयंक श्रीवास्तव को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया
नहीं मिला प्रमोशन... हाईकोर्ट पहुंचा पुलिस अधिकारी
ग्राम कोहिनपारा निवासी अरुण मरकाम, जो वर्ष 2018 में जिला बीजापुर के उसूर पुलिस थाने में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) के पद पर पदस्थ थे, उन्होंने नक्सल विरोधी आपरेशन में अद्वितीय साहस का परिचय दिया। नडपल्ली के जंगल में किए गए आपरेशन के दौरान उन्होंने नक्सलियों को मार गिराने के साथ-साथ भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य जब्त किया था। इसके बावजूद उन्हें आउट आफ टर्न प्रमोशन नहीं दिया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने हाई कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई।
शराबी शिक्षक ने कर दिया ऐसा कांड, कलेक्टर के पास पहुंचे बच्चे
युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, रायपुर में फैली दहशत
राजधानी रायपुर में एक युवक पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक का पैर जलाना चाहते थे लेकिन आग शरीर में फैल गई। घायल युवक को डीकेएस अस्पताल में भर्ती किया गया फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
स्कूल के पास मिली छात्र की लाश, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मिशन स्कूल के पास एक नाबालिग छात्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव शेड के नीचे लोहे के एंगल से लटका हुआ था। मृतक छात्र मिशन स्कूल में पढ़ाई करता था और अपने रिश्तेदार के घर में रहता था। वह बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का रहने वाला था। मामले में बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि सोमवार सुबह हमें सूचना मिली कि मिशन रोड पर शेड के नीचे एक लड़के का शव फंदे पर लटका हुआ है।
जमीन के अंदर बिछा रखा था मौत का जाल, बरामद हुआ 4 किलो IED बम
IED Bomb In Balrampur : बलरामपुर जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के पुनदाग जंगल से पुलिस ने चार किलो वजनी आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक जवान पुनदाग जंगल में पगडंडी रास्ते पर गश्त पर निकले थे, इसी दौरान आईईडी बरामद किया गया। बीडीएस की टीम ने सुरक्षित तरीके से आईईडी को डिफ्यूज कर दिया है। पूरा मामला सामरी पाठ थाना क्षेत्र का है। सामरी पाठ थाना क्षेत्र का यह इलाका नक्सलियों की गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
आज भी जारी है नक्सली-पुलिस के बीच गोलीबारी, दो आतंकी ढेर
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है। कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ जिले के मुसफर्सी काकुर गांव के नजदीक हुई, जहां दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक गोलीबारी चलती रही।
धान मिसाई के दौरान बेल्ट में फंसी महिला, मौके पर मौत
इस विभाग के कई पदों पर निकली भर्ती, जानिए डिटेल्स
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के द्वारा वार्डन, स्टोरकीपर, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के कुल 16 पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया। जिनमें राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई बिलासपुर हेतु वार्डन (पुरूष) 1 पद, वार्डन (महिला) 1 पद, स्टोरकीपर 1 पद, सहायक ग्रेड-3 के 1 पद एवं भृत्य के 02 पद शामिल हैं। इसके साथ ही मैदानी कार्यालयों के लिए भृत्य के 10 पद शामिल हैं।
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के बेटे ने अपनी कार से कई लोगों को उड़ाया..फरार
भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में शिकायत... जानिए पूरा मामला
SECL की कुसमुंडा खदान में हादसा , एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत
SECL Kusmunda Mine : एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में हादसा हो गया। इसमें एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सर्वेश कुमार ( 42 ) सुल्तान गंज बिहार का रहने वाला था। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस की ओर से मामले की जांच का आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू हुआ। बताया गया है कि सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव की महिला सरपंच को किया बहाल
एलआईसी अधिकारी से 6 लाख से अधिक ठगे
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... ट्रक से टकराई एम्बुलेंस, 2 की मौत
शराब घोटाला मामला: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
आज से होगी धान खरीदी... CM साय बालोद से करेंगे शुरुआत
जशपुर में पदयात्रा शुरू... केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल
Mati Ke Veer Padayatra In Chhattisgarh : भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ आज यानी (13 नवंबर, बुधवार) जशपुर के पुरना नगर मैदान से शुरू हो गई। पदयात्रा में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हज़ार से अधिक माय भारत युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों ने डाला वोट
Raipur South Bypoll : रायपुर दक्षिण विधानसभा में मतदान जारी है। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने अपना वोट दाल दिया है। बता दें कि दक्षिण के मैदान में 25 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने किया मतदान
raipur south assembly bypoll election 2024
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने किया मतदान
raipur south assembly bypoll election 2024
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : सुबह-सुबह वोट देने पहुंचे लोग
विशाखापट्टनम-दुर्ग वंदे भारत ट्रेन को पलटाने की साजिश ऐसे हुई नाकाम
Visakhapatnam-Durg Vande Bharat Train: विशाखापट्नम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के नुआपाड़ा रोड में हादसे का शिकार होते-होते बची। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस कल रात करीब 10 बजे विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही थी। इस बीच ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर देखा और ट्रेन को रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया।
चंद्रपुर दौरे पर CM विष्णु देव साय, जानिए पूरा शेड्यूल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी (12 नवंबर) सक्ती जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल चन्द्रपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 4.20 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड नवा रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर शाम 5 बजे खेल मैदान नगर पंचायत चन्द्रपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक मां चन्द्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन एवं दरहाघाट चन्द्रपुर में मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय 7.30 बजे कार द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि 8 बजे रायगढ़ पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
रायपुर में चेकिंग के दौरान कार से 27 लाख रुपए जब्त
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए शहर में लगतार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भाटागांव इलाके में चेकिंग के दौरान एक कार मं 27 लाख रुपए मिले। कार में सवार युवका उक्त रकम के संबंध में कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने उक्त राशि जब्त कर ली है।
रायपुर दक्षिण सीट पर आज रोड शो करेंगे CM विष्णु देव साय
बस्तर के फाइटर जवान ने किया सुसाइड, सोते समय खुद को मारी गोली
हाथ में बियर की बोतल लेकर नाचे सरकारी कर्मचारी, वीडियो वायरल
धुत्त होकर डांस करते नजर आए अधिकारी
वहीं सीतापुर SDM रवि राही ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी कर वायरल वीडियो के संदर्भ में जवाब मांगा जाएगा और आगे उचित कड़ी वैधानिक कारवाई की जाएगी। क्योंकि नशे में धुत्त होकर ऐसा कृत्य करना जनपद के कर्मचारियों को शोभा नहीं देता है और यह अनुचित है।
यह बड़ी ख़बरें भी पढ़िए...
धान लगाई तो किसानों पर लगेगा भारी भरकम जुर्माना, धान के कटोरे में संकट
UGC NET में शामिल हुआ 'आयुर्वेद बायोलॉजी'... जानिए पूरे नियम
अडानी की कंपनी ने मुर्दे के नाम पर ली फर्जी मंजूरी, संकट के बादल छाए
मोबाइल चोरों का आतंक, यूपीआई के जरिए उड़ा रहे लाखों रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari