शराब घोटाले का यूपी लिंक , अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी , एसटीएफ ने मांगी 14 दिन की रिमांड

Arun Tiwari | Jun 21, 2024, 20:24 IST
Share
Chhattisgarh liquor scam case UP link Anwar Dhebar appearance
Chhattisgarh liquor scam case UP link Anwar Dhebar appearance

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी अनवर ढेबर को राहत नहीं मिली है। अब घोटाले से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर को मेरठ कोर्ट में पेश किया। एसटीएफ ने 14 दिन की रिमांड मांगी है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की अब यूपी लिंक निकल आई है। शराब घोटाले केस जुड़े नकली होलोग्राम मामले में अनवर ढेबर को यूपी की मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। मामले में यूपी एसटीएफ ने 14 दिन की रिमांड मांगी है। बुधवार को यूपी एसटीएफ रायपुर कोर्ट से ढेबर को लेकर मेरठ रवाना हुई थी।

गुरुवार को टीम अनवर को लेकर लखनऊ पहुंची। जहां एसटीएफ के कार्यालय में अनवर की रात गुजरी। मामले की जांच कर रहे यूपी एसटीएफ के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर अविनश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की अनवर ढेबर को रायपुर से लखनऊ लाया गया और मेरठ कोर्ट में पेश किया गया है। बता दें कि 18 जून को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होते ही यूपी STF ने अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया था।

क्या है नकली होलोग्राम मामला

यूपी एसटीएफ ने मीडिया को बताया कि अनवर ढेबर रायपुर का एक कारोबारी है, जो राजनीतिक रूप से बहुत सक्रिय था। उसने तत्कालीन आईएएस अनिल टुटेजा , अरुणपति त्रिपाठी, आईएएस निरंजनदास और अन्य लोगों के सहयोग से विधु गुप्ता की कंपनी को फर्जी तरीके से होलोग्राम देने की शर्त पर टेंडर दिलवाया। साथ ही डिस्टलरी के जरिए अवैध शराब को सरकारी दुकानों से ही बिकवाकर कैश कलेक्शन कराया। ढेबर अवैध शराब से आई रकम में से 300 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से खुद का कमीशन लेता था। ढेबर की ओर से ही इस घोटाले से जमा होने वाले पैसे का एक बड़ा अमाउंट राजनीतिक संरक्षकों तक पहुंचाया जाता था।

ये खबर भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP को दी 150 करोड़ की बड़ी सौगात , इनको मिलेगा इसका फायदा

ये खबर भी पढ़ें... अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर , विभाग ने जारी किए ये निर्देश , करना होगा पालन

ये भी हैं आरोपी

जुलाई 2023 में छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले से जुड़े नकली होलोग्राम मामले में ईडी ने नोएडा के कासना थाने में तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, कारोबारी अनवर ढ़ेबर, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी एपी त्रिपाठी और तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज आईएएस अनिल टुटेजा के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इनके अलावा प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर विधु गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 484, 120बी IPC और 7/13.7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें... ये क्राइम करने वाले अपराधी सजा के रूप में सिर्फ 'समाज सेवा' कर भी हो सकते हैं बरी, पढ़ें 1 जुलाई से क्या-क्या बदल जाएगा

ये खबर भी पढ़ें... बच्चों के सवाल सीएम के जवाब : बोले- मेरे हिस्से में शरारत नहीं आईं, तुम जरूर शरारतें करना

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी, शराब घोटाले का यूपी लिंक, यूपी एसटीएफ, रायपुर न्यूज

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • यूपी एसटीएफ
  • अनवर ढेबर की मेरठ कोर्ट में पेशी
  • शराब घोटाले का यूपी लिंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज