महादेव सट्टा ऐप केस : EOW की बड़ी कार्रवाई, कई कारोबारियों और पुलिसकर्मियों के घर पड़ा छापा
Vikram Jain | May 09, 2024, 19:42 IST
Chhattisgarh Mahadev Satta App Case EOW Major Guerrilla Action Chandrabhushan Verma Arrested
छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा महादेव सट्टा ऐप मामले में EOW ने कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। मामले में कई कारोबारियों और पुलिसकर्मियों के घर में रेड जारी है। मामले में आरोपियों से पूछताछ में मिले साक्ष्यों के आधार पर यह छापेमारी जारी है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप केस (Mahadev Satta App Case) में EOW ने बड़ी कार्रवाई है। मामले में ईओडब्ल्यू ने छापामार कार्रवाई की (EOW raid) है। ईओडब्ल्यू की टीमें सुबह से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर और राजनांदगांव में एक साथ छापामार कार्रवाई में जुटी हैं। कार्रवाई के दौरान ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान मौजूद हैं। छापेमारी को अंजाम देने के लिए ईओडब्ल्यू ने 6 से 7 लोगों की टीम का गठन किया है। इस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। पूछताछ के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू की टीम यह छापेमारी कर रही है।
दरअसल, पिछले दिनों महादेव सट्टा ऐप के आरोपियों को रिमांड में लेकर ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की थी। इस दौरान जो नाम सामने आए थे उनके घरों और ठिकानों पर छापेमारी की गई है। 6 से 7 टीमों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के ठिकानों पर रेड मारने के बाद मामले से जुड़े दस्तावेज खंगालने का काम कर रही है। ED के बाद EOW की यह बड़ी रेड मानी जा रही है। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है, उनमें से ज्यादातर सराफा कारोबारी, पुलिसकर्मी हैं।
जानकारी के मुताबिक मामले में ईओडब्ल्यू की टीम भिलाई के सहेली ज्वेलर्स और अलंकार ज्वेलर्स के संचालकों के ठिकानों पर भी पहुंची है। छापे की कार्रवाई सबसे ज्यादा ज्वेलर्स पर हो रही है। महादेव सट्टा ऐप के आरोपी निलंबित ASI चंद्र भूषण वर्मा के संतोषी नगर स्थित घर भी टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि 2 दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। फिलहाल चंद्रभूषण वर्मा (Chandrabhushan Verma) न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। आरोप है कि वर्मा ने महादेव ऐप से जुड़े लोगों को बचाने के लिए प्रोटेक्शन मनी लेकर पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का काम किया। साथ ही बर्खास्त सिपाही भीम सिंह यादव (Dismissed constable Bhim Singh Yadav) से भी ईओडब्ल्यू की टीम पूछताछ कर रही है।
दुर्ग में सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला और राजेंद्र जैन के ठिकानों पर भी ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है। टीम में शामिल अधिकारी प्रकाश सांखला के महावीर कॉलोनी स्थित घर और राजेंद्र जैन के घर पहुंचे हैं। वहीं धरमजयगढ़ में EOW ने कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित आवास को सील कर दिया।
EOW की बड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़ें...
ज्वेलर्स के संचालकों के ठिकानों दबिश

दुर्ग में 2 सराफा कारोबारियों के घर पर रेड
दुर्ग में सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला और राजेंद्र जैन के ठिकानों पर भी ईओडब्ल्यू ने दबिश दी है। टीम में शामिल अधिकारी प्रकाश सांखला के महावीर कॉलोनी स्थित घर और राजेंद्र जैन के घर पहुंचे हैं। वहीं धरमजयगढ़ में EOW ने कारोबारी अनिल अग्रवाल उर्फ पिंटू अग्रवाल के नीचेपारा स्थित आवास को सील कर दिया।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari