Naxal surrender : नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 29 नक्सली मुख्य धारा में लौटे

Pravesh Shukla | Aug 20, 2025, 19:17 IST
Share
chhattisgarh-naxal-surrenders the sootr
chhattisgarh-naxal-surrenders the sootr

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कुल 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया। नारायणपुर में 8 लाख के इनामी डॉक्टर सुखलाल सहित 8 नक्सली सरेंडर किया है। जिसमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कुल 29 नक्सलियों ने सरेंडर किया। नारायणपुर में 8 लाख के इनामी डॉक्टर सुखलाल सहित 8 नक्सली सरेंडर किया है। जिसमें 6 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। इसके अलावा दंतेवाड़ा में भी 21 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। 21 में से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार का इनाम घोषित था।

पढ़ें: लगातार ऑपरेशन से बौखलाए नक्सली, जन अदालत लगाकर ग्रामीण को दी मौत की सजा

30 लाख का था इनाम

नारायणपुर में आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों पर कुल 30 लाख का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में प्रमुख रूप से इंद्रावती एरिया कमेटी और कुतुल एरिया में DVCM और नक्सलियों का डॉक्टर टीम कमांडर सुखलाल और कंपनी नंबर-1 का सदस्य हिमांशु शामिल है। दोनों लंबे समय से अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में एक्टिव थे।

50-50 हजार की सहायता राशि मिली

इन सभी नक्सलियों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सभी को 50-50 हजार रुपए का चेक दिया गया है। एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने कहा कि यह सरेंडर अबूझमाड़ में सक्रिय नक्सलियों के बीच बड़ा संदेश देगा और आने वाले दिनों में और भी माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे।

दंतेवाड़ा में 21 नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान के तहत 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें 8 लाख का इनामी नक्सली कंपनी 1 सदस्य केये उर्फ केशा लेकाम भी शामिल है।

पढ़ें: जवानों को मिली बड़ी सफलता... 22 लाख के इनामी नक्सली-दंपती समेत 4 ने किया सरेंडर

खबर को पांच प्वॉइंट में समझें

1.कुल 29 नक्सलियों ने किया सरेंडर
बुधवार को छत्तीसगढ़ में कुल 29 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया — नारायणपुर में 8 और दंतेवाड़ा में 21।

2.इनामी नक्सली भी शामिल
नारायणपुर में 8 लाख के इनामी डॉक्टर सुखलाल और कंपनी नंबर-1 के सदस्य हिमांशु ने सरेंडर किया। दंतेवाड़ा में 21 में से 13 नक्सलियों पर कुल 25.5 लाख रुपए का इनाम था।

3.कुल 30 लाख का इनाम छोड़ सरेंडर
नारायणपुर में सरेंडर करने वाले 8 नक्सलियों पर कुल 30 लाख रुपए का इनाम घोषित था। ये सभी अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में सक्रिय थे।

4.सरकार की ओर से आर्थिक सहायता
सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को शासन द्वारा 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

5.लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान का असर
दंतेवाड़ा में सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने लोन वर्राटू और पूना मारगेम अभियान के तहत आत्मसमर्पण किया। एसपी के अनुसार, यह कदम और नक्सलियों को हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित करेगा।

पढ़ें: नक्सली हमले में शहीद हुए DRG जवान दिनेश नाग को अंतिम विदाई,सेना ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सरेंडर नक्सलियों के नाम

मंगली कोवासी (2 लाख) – प्लाटून 24 सदस्य, कोड़ोपाल, दंतेवाड़ा
बुधराम कोवासी (2 लाख) – प्लाटून 09 सदस्य, गोंडेबट्टूम, बीजापुर
सन्नू कुंजाम (2 लाख) – DAKMS अध्यक्ष, कुटरेम, दंतेवाड़ा
देवे मड़काम (2 लाख) – DAKMS अध्यक्ष, नीलावाया, दंतेवाड़ा
छोटू उर्फ बुधराम बेरता (2 लाख) – मिलिशिया कमांडर, पीड़ियाकोट, नारायणपुर
भीमसन हेमला (2 लाख) – मिलिशिया कमांडर, दोरगुड़ा, बीजापुर
सोमे उर्फ जमली कुहड़ाम (1 लाख) – कम्युनिकेशन टीम, दरभा, बस्तर
लक्ष्मण उर्फ राजू कर्मा (1 लाख) – टेलर टीम सदस्य, रेखावाया, नारायणपुर
कमली मिडियाम (1 लाख) – LOS सदस्य, गुमियापाल, दंतेवाड़ा
हिड़मे उर्फ विज्जो ओयाम (1 लाख) – LOS सदस्य, आउटपल्ली, बीजापुर
मंगडू उर्फ विनोद लेकाम (1 लाख) – गार्ड, परतापुर, नारायणपुर
पोज्जे मड़काम (50 हजार) – CNM सदस्य, नीलावाया, दंतेवाड़ा
अन्य सक्रिय नक्सलियों के नाम

देवा मंडावी – मिलिशिया सेक्शन कमांडर, नीलावाया
मनीराम पोड़ियाम – मिलिशिया सदस्य, रेखावाया
हिड़मा कुहड़ाम – कृषि शाखा, रेखावाया
सुकड़ा उर्फ मोतीलाल कुहड़ाम – डॉक्टर टीम कमांडर
पढ़ें: बीजापुर नक्सल एनकाउंटर: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

: इनामी नक्सली सरेंडर | छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर | दंतेवाड़ा में नक्सली सरेंडर | नारायणपुर नक्सली न्यूज | छत्तीसगढ़ में लोन वर्राटू अभियान | छत्तीसगढ़ में नक्सली लोन वर्राटू अभियान | लोन वर्राटू अभियान | chhattisgarh naxal surrendered | Dantewada Naxal Surrender | Narayanpur Naxal surrender | Naxal Surrender 2025 | Chhattisgarh News | CG News | cg news hindi

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • नारायणपुर नक्सली न्यूज
  • दंतेवाड़ा में नक्सली सरेंडर
  • इनामी नक्सली सरेंडर
  • नक्सली सरेंडर
  • छत्तीसगढ़ में लोन वर्राटू अभियान
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली लोन वर्राटू अभियान
  • Dantewada Naxal Surrender
  • लोन वर्राटू अभियान
  • cg news hindi
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • Narayanpur Naxal surrender
  • छत्तीसगढ़ नक्सली सरेंडर
  • Naxal Surrender 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज