आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट, हैवी डोज से हो सकती है किडनी फेल, 10 करोड़ की दवाएं जब्त

Deeksha Nandini Mehra | Jun 12, 2024, 09:35 IST
Share
आयुर्वेदिक दवाओं में पेन किलर की मिलावट
आयुर्वेदिक दवाओं में पेन किलर की मिलावट

पिछले दो साल में खाद्य एवं औषधि विभाग ने आयुर्वेदिक दवाओं में एलोपैथ पेन किलर मिलाकर बेच रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेषज्ञों ने बताया कि 6 महीने तक इसके सेवन से किडनी भी फेल हो सकती है।

Ayurvedic medicines adulterated in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद की दवाओं में मिलावट के बाजार का खुलासा हुआ है। आयुर्वेद की जॉइंट पेन की दवाओं में एलोपैथ पेन किलर मिलाकर बाजार में बेचा जा रहा है। पिछले दो साल में खाद्य एवं औषधि विभाग ने प्रदेश में 11 लोगों को पकड़ा, जिसमें नौ कंपनियों के सैंपल में इस बात की पुष्टि भी हुई है। विभाग ने लगभग 10 करोड़ रुपए की दवा जब्त की।

6 महीने लगातार खाने से हो सकती है किडनी फेल


जब्त के बाद दवाओं को टेस्टिंग के लिए कलकत्ता की सेंट्रल ड्रग लाइब्रेरी भेजी गईं। वहां 11 में से नौ की रिपोर्ट में डाइक्लोफेनक सोडियम जैसी एलोपैथ पेन किलर की पुष्टि हुई।

टेस्टिंग करने वाले विशेषज्ञों ने बताया कि इन पेन किलर की इतनी हैवी डोज मिली है, जिससे 6 महीने लगातार खाने पर किडनी फेल हो सकती है। विधानसभा के बजट सत्र में भी आयुर्वेद दवाओं के मिलावट का मुद्दा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक कौशिक ने उठाया था।

ये खबर पढ़िए... CG Weather Update : रायपुर सहित 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बिजली गिरने से एक मौत

जानकारी के अनुसार दो साल में 9 मामले कोर्ट में चल रहे हैं। अभी तक किसी मामले में सजा नहीं सुनाई गई है। 12 नकली दवाएं भी पकड़ी गई। दो साल में 12 नकली दवाओं के प्रकरण भी दर्ज किए गए। इसमें 2021 में सेनिटाइजर के 6 मामले सामने आए थे।

रायपुर समेत 3 जिलों से पूरे प्रदेश में फैल रहीं ये दवाएं


विभाग के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और राजनांदगांव से यह रैकेट ऑपरेट हो रहा है। दो साल में इन्हीं जिलों में आयुर्वेद के अंदर एलोपैथिक दवाओं के मिलावटी प्रकरण पाए गए हैं। बलौदाबाजार में 5, रायपुर में 4 और नांदगांव में 2 प्रकरण दर्ज किए गए। पकड़ी गई दवाएं गठिया, ज्वाइंट पेन की थी। इसमें दावा किया गया था दवाओं से बीमारी ठीक होती है।

ये खबर पढ़िए... ब्रांडेड कंपनियों के मसाले छीन रहे मर्दानगी , कैंसर का भी खतरा , ऐसे पता लगाएं मसालों में मिलावट है या नहीं

मिलावट में ये पाए गए आरोपी


बताया जा रहा है कि इन नकली दवाओं को आशीष गोयल और अशोक अग्रवाल मिलकर बनाते थे। इसके अलावा सर्जिफेस प्लस हैंड सेनिटाइजर को राकेश सोमानी, ताराचंद सोमानी बना रहे थे। वर्ष 2022 में फेवीमेक्स- 400 दवा भी नकली पकड़ी गई। इसमें ज्योति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, आत्माराम अग्रवाल जैसे 14 आरोपी मिले थे।

2023 में वायटीएम वाताहरी वटी की नकली दवाओं का बड़ा जखीरा पकड़ा गया था। इसके अलावा गाउटगोल्ड कैप्सूल भी नकली पकड़ी गई थी। इसमें ताराचंद चितलािग्ंया और यश उपाध्याय आरोपी पाए गए थे।

ये खबर पढ़िए... ICMR की रिपोर्ट : Real नहीं है जूस...विटामिन कम, शक्कर ज्यादा

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट | टेस्टिंग के बाद दवा जब्त | छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट | एलोपैथ पेन किलर की मिलावट | Ayurvedic medicines adulterated

Tags:
  • आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट
  • टेस्टिंग के बाद दवा जब्त
  • छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट
  • एलोपैथ पेन किलर की मिलावट
  • Ayurvedic medicines adulterated
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज