Chhattisgarh : लचर कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग , एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Vikram Jain | Updated:
Share
Chhattisgarh NSUI Youth Congress Protest Home Minister Vijay Sharma
Chhattisgarh NSUI Youth Congress Protest Home Minister Vijay Sharma

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने गृहमंत्री निवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस ने लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री निवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प और धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि, बलौदा बाजार में हुई हिंसा समेत पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है इसलिए गृहमंत्री विजय शर्मा को इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प


रायपुर में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता घेराव के लिए निकले थे। इस दौरान रायपुर पुलिस ने महिला थाना के पास बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए ले गई। नगर निगम से सिविल लाइन की ओर आगे बढ़ने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई।

गृहमंत्री निवास का घेराव की कोशिश


कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुराने कांग्रेस भवन गांधी मैदान में कार्यकर्ता एकजुट हुए थे। लगभग डेढ़ बजे के करीब कांग्रेस के अलग-अलग विंग के नेता गृहमंत्री निवास का घेराव करने के लिए नगर निगम से सिविल लाइन की ओर आगे बढ़ने लगे। पुलिस बल ने महिला थाना के पास ही बैरिकेडिंग कर इन लोगों को रोक दिया। पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे जाने बढ़ने की कोशिश करने वाले नेताओं को पुलिस ने घसीटते हुए रोका। इस दौरान जमकर झूमाझटकी हुई।

ये खबर भी पढ़ें... MP में गला रेत कर 50 से ज्यादा गायों की हत्या , नदी और तालाबों में मिले शव , लोगों में आक्रोश

बीजेपी सरकार और गृहमंत्री पर साधा निशाना


यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का कहना है कि गृहमंत्री कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में नाकाम साबित हुए हैं, इसलिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक लगातार अलग-अलग क्राइम की खबरें आ रही हैं। नई सरकार के गठन को अब तक छह महीने भी नहीं हुए और सरकार, गृहमंत्री पूरी तरह से नाकाम हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मां ने मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया तो बच्ची ने घर में लगा ली फांसी

NEET गड़बड़ी को लेकर कल होगा प्रदर्शन


NEET में गड़बड़ी को लेकर देशभर में 21 जून को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा। रायपुर के गांधी मैदान में प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के सभी कांग्रेस नेता इसमें शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... MP : परिवहन विभाग में जमकर भ्रष्टाचार , ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री को लिखा पत्र , रखी ये मांग

ये खबर भी पढ़े... तीन सरकारी कर्मचारियों की मौत , दलपत सागर में डूबी कार



छत्तीसगढ़ का कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, बलौदा बाजार हिंसा, रायपुर न्यूज

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ का कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  • गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग
  • बलौदा बाजार हिंसा
AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

By Sumit Kumar

AICC ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची जारी की: एमपी-राजस्थान में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा

By Sandeep Kumar

भोपाल में महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की धमाकेदार शुरुआत, मलेशिया को 4-1 से हराया, डेब्यू मैच में चमकी पूजा
अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं

By Ratan Kumar Mishra

अटल प्रोग्रेस-वे का रास्ता 3 बार बदला, फिर भी किसानों की जमीन पर संकट, बोले- जान दे देंगे, जमीन नहीं
ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध

By Sumit Kumar

ट्विशा केस: जेल में समर्थ-गिरिबाला को खतरे की आशंका, वकील ने उठाए सवाल, CBI की 60 दिन की मोहलत का भी विरोध
CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अफसरों के प्रमोशन , PCCF की बेटी की शादी में वनकर्मियों की ड्यूटी पर विवाद; AIIMS का स्पीड डेटिंग इवेंट बंद
IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार

By

IPS राजेश कुकरेजा को जेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी, DIG वित्त के साथ अब संभालेंगे जेल उप महानिरीक्षक का प्रभार
48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब

By Atul Dwivedi

48 दिन से सड़क पर अभ्यर्थी, अब विधानसभा में गूंजेगी आवाज, शिक्षक भर्ती पर सरकार से जवाब तलब