Chhattisgarh : रेत के रेट में उछाल , घर बनाने वालों की उड़ी नींद , बंदिश के बाद भी हो रहा अवैध उत्खनन

Vikram Jain | Published:
Share
Chhattisgarh Raipur Sand prices increased illegal mining
Chhattisgarh Raipur Sand prices increased illegal mining

छत्तीसगढ़ में रेत के दाम ने घर बनाने वालों की नींद उड़ा दी है। सप्लायर रेट की बढ़ती कीमतों का कारण उत्खनन की बंदिश को बता रहे हैं। वहीं नियमों को ठेंगा दिखाकर नदियों से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है।

शिव शंकर सारथी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में रेत के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। रेत की सप्लाई करने वाले ट्रेडर्स मालिक, खरीददारों को रेत के उत्खनन की बंदिश को वजह बता रहे हैं। रेत के रेट बढ़ने की वजह सही भी है। लेकिन, सारे नियमों को ठेंगा दिखाकर नदियों से रेत धड़ल्ले से निकाली जा रही है।

घर बनाने वालों का बिगड़ा बजट

रायपुर समेत रायपुर में रेत के दामों से हलाकान कर दिया है। रेत के तेजी से बढ़ते दाम के कारण घर बनाने वालों का बजट बिगड़ गया है। घर का सपना पूरा करने कन्हैया दास माखीजा ने लोन लेकर घर बनाना शुरू किया। दो महीने पहले एक हाईवा में 700 फीट रेत के लिए कन्हैया ने 12 हजार 600 का भुगतान किया था। और बारह दिन पहले उतने ही रेत की कीमत अब बढ़कर 20 हजार 300 रुपए हो गई है। साढ़े सात हजार रूपए महंगाई ने कन्हैया को परेशान तो किया। लेकिन घर का सपना पूरा करने महंगाई को झेलना कन्हैया की तरह सबकी जरुरत है।

ये खबर भी पढ़ें... Jabalpur road accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर , मां-मासूम बेटी सहित 3 की मौत

रेत निकासी बंद फिर भी अवैध उत्खनन

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार द्वारा अगस्त तक लगाई बंदिश के बाद रेत का अवैध उत्खनन जारी है। जिसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर खनिज विभाग सख्त बना हुआ है। रायगढ़, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर चांपा, बिलासपुर समेत जिलों में खनिज विभाग ने रेत घाटों पर दबिश और चेन माउंटेन और हाईवा, ट्रैक्टर जब्त कर कानूनी कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें.. Ladli Behna Yojna : लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी! कल आएगी खातों में 14वीं किश्त

रेत का अवैध उत्खनन कभी नहीं रुका

पिछली सरकार ने रेत का रेट प्रति हाईवा 5 हजार 500 रूपए से ज्यादा नहीं होगा कहा था। लेकिन रेत के दाम में उछाल होते रहा। अब रेत की कीमतें आसमान छू रही है। लेकिन कीमतों को थामने का प्रयास दिख तो नहीं रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • रेत का अवैध उत्खनन जारी
  • विष्णुदेव सरकार
  • Chhattisgarh Sand prices
  • छत्तीसगढ़ में रेत के दाम
  • छत्तीसगढ़ में रेत महंगी
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल