इन्वेस्टर कनेक्ट: छत्तीसगढ़ को मिले 33321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 14,900 से अधिक मिलेगा रोजगार
Arun Tiwari | Nov 11, 2025, 17:44 IST
chhattisgarh-receives-investment-proposals-33321-crore-ahmedabad-investor-connect
अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
Raipur. अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र (Investment Letters) प्रदान किए।छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,900 नए रोजगार अवसर सृजित होंगे। नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से अब तक छत्तीसगढ़ को कुल 7.83 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और व्यवसायिक नेतृत्व से राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग, निवेश और नवाचार की भूमि गुजरात में आकर वे अत्यंत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात के कण-कण में उद्यमिता बसी है और दुनिया का कोई ऐसा कोना नहीं, जहां गुजराती भाइयों की उपस्थिति न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और छत्तीसगढ़ मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के पास उद्यम है, तो छत्तीसगढ़ के पास ऊर्जा, खनिज, कुशल जनशक्ति और आकर्षक औद्योगिक नीति है—जो निवेशकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
ये खबर भी पढ़ें... 12 नवंबर को फ्री प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगी नौकरी, कर लें तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पिछले 22 महीनों में 350 से अधिक सुधार किए हैं, जिनसे उद्योग स्थापित करना और अधिक सुगम हुआ है। राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से आवश्यक अनुमतियाँ अब त्वरित रूप से जारी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत उद्योगों को विशेष अनुदान एवं प्रोत्साहन दिए गए हैं। बस्तर और सरगुजा जैसे जनजातीय अंचलों में उद्योग लगाने पर अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक राज्य में 7.5 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
शसाय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में कोयला उत्पादन में दूसरे स्थान पर है और हाल ही में आयोजित एनर्जी समिट में 3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य में थर्मल, हाइडल, सोलर और वन-आधारित उद्योगों की विशाल संभावनाएँ मौजूद हैं। उन्होंने आगे बताया कि नवा रायपुर को आईटी और एआई डेटा सेंटर हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहाँ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की कंपनियाँ निवेश में विशेष रुचि दिखा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान किया गया है, जिससे हॉस्पिटैलिटी और वेलनेस सेक्टर में भी निवेश की नई संभावनाएँ खुली हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए ट्रेड टेस्ट शेड्यूल जारी, 17 नवंबर से होगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
1. लीजियम लाइफ साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड – यह कंपनी फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट का निर्माण करती है। कंपनी ने ₹101 करोड़ का निवेश प्रस्ताव रखा है, जिससे 750 रोजगार सृजित होंगे।
2. टोरेंट पावर लिमिटेड, अहमदाबाद – कंपनी ने ₹22,900 करोड़ की लागत से 1,600 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को नई दिशा मिलेगी। इससे लगभग 5,000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
3. टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड – कंपनी ने फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
4. ओनिक्स थ्री एनर्सोल प्राइवेट लिमिटेड – यह कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इसमें ₹9,000 करोड़ का निवेश और 4,082 रोजगार सृजन का प्रस्ताव है।
5. माला क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, सूरत – कंपनी 2 जीगावाट क्षमता वाली सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसके लिए ₹700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
6. मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल – इस अस्पताल की स्थापना के लिए ₹300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया गया है। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
7. सफायर सेमीकॉम प्राइवेट लिमिटेड – यह कंपनी सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में ₹120 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 4,000 रोजगार अवसर सृजित होंगे।
अहमदाबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट:
ये खबर भी पढ़ें... CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन
ये खबर भी पढ़ें... 12 नवंबर को फ्री प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगी नौकरी, कर लें तैयारी
उद्योगनीति में कई सुधार:
छत्तीसगढ़ कोयला राज्य:
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए ट्रेड टेस्ट शेड्यूल जारी, 17 नवंबर से होगी परीक्षा
ये खबर भी पढ़ें... CGPSC Job News: छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती शुरू,जानें पूरी प्रक्रिया...
इन कंपनियों ने की निवेश की घोषणा:
2. टोरेंट पावर लिमिटेड, अहमदाबाद – कंपनी ने ₹22,900 करोड़ की लागत से 1,600 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता को नई दिशा मिलेगी। इससे लगभग 5,000 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा।
3. टोरेंट फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड – कंपनी ने फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना के लिए ₹200 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया है, जिससे 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।
4. ओनिक्स थ्री एनर्सोल प्राइवेट लिमिटेड – यह कंपनी ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया और ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इसमें ₹9,000 करोड़ का निवेश और 4,082 रोजगार सृजन का प्रस्ताव है।
5. माला क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड, सूरत – कंपनी 2 जीगावाट क्षमता वाली सोलर सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी। इसके लिए ₹700 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 500 लोगों को रोजगार मिलेगा।
6. मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल – इस अस्पताल की स्थापना के लिए ₹300 करोड़ का निवेश प्रस्तावित किया गया है। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
7. सफायर सेमीकॉम प्राइवेट लिमिटेड – यह कंपनी सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में ₹120 करोड़ का निवेश करेगी, जिससे लगभग 4,000 रोजगार अवसर सृजित होंगे।
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj