छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल पर 5.24 करोड़ इनकम टैक्स... हाई कोर्ट ने रद्द किया

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Chhattisgarh State Open School
Chhattisgarh State Open School

आयकर विभाग का आदेश रद्द करते हुए हाई कोर्ट ने कहा है कि संस्था को आयकर छूट का पूरा हक है। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल पर 5.24 करोड़ का इनकम टैक्स था।

हाई कोर्ट से छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल माध्यमिक शिक्षा मंडल को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस संजय के अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने एक अहम फैसले में संस्था के पक्ष में फैसला देते हुए आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण यानी IIAT द्वारा संस्था की अपील खारिज करने को गलत ठहराया है। साथ ही आयकर विभाग का आदेश रद्द करते हुए कहा है कि संस्था को आयकर छूट का पूरा हक है। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर वर्ष 2008 में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल माध्यमिक शिक्षा मंडल का गठन किया गया था।

ये भी पढ़िए...EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

आयकर विभाग ने छूट देने से किया इनकार

इसका उद्देश्य ओपन स्कूल के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना था। संस्था ने वित्तीय वर्ष 2016-17 -17 के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल करते समय धारा 11 और 12 के तहत छूट का दावा किया था। लेकिन आयकर विभाग ने छूट देने से इनकार करते हुए 5.24 करोड़ का टैक्स लगाया और 14 दिसंबर 2018 को असेसमेंट आदेश जारी किया। इसके खिलाफ संस्था ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में अपील की, लेकिन यह सखारिज कर दी गई। इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई।

ये भी पढ़िए...PM आवास बनाने के नियमों में बदलाव, अब 72 घंटे में मिलेगी बिल्डिंग परमिट

मामले पर जस्टिस संजय के आप्रवाल और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। संस्था ने तर्क दिया कि छूट के लिए आवेदन पहले ही कर दिया था, लेकिन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया लंबित थी। बाद में 14 जुलाई 2023 को उन्हें धारा 12AA के तहत रजिस्ट्रेशन मिल गया, जो 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी माना गया। हालांकि, आयकर विभाग और आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने यह कहते हुए अपील खारिज कर दी कि रजिस्ट्रेशन बाद में मिला और यह यह पुराने वर्षों मामले पर लागू नहीं हो सकता।

ये भी पढ़िए...सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश में भी... बड़े नेताओं से भी अच्छे संबंध




पिछले वर्षों की आय पर लागू होगा रजिस्ट्रेशन

हाई कोर्ट ने कहा कि ट्रस्ट को 14 जुलाई 2023 को आयकर अधिनियम की धारा 12AA के तहत रजिस्ट्रेशन मिल चुका था। यह रजिस्ट्रेशन पिछले वर्षों पर भी लागू माना जाएगा, क्योंकि उस समय अपील की प्रक्रिया चल रही थी। कोर्ट ने कहा कि आक्कर अपीलीय न्यायाधिकरण ने कानून की गलत व्याख्या की, क्योंकि अपील लंबित होने का मतलब है कि मामला पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ था। इसलिए ट्रस्ट को पिछली आय पर भी छूट मिलनी चाहिए।



छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट | छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला | Chhattisgarh State Open School | Bilaspur High Court | Bilaspur High Court big decision | bilaspur high court decision | Bilaspur High Court order

ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून की धमाकेदार एंट्री... कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Tags:
  • हाई कोर्ट
  • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
  • Bilaspur High Court big decision
  • छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
  • Bilaspur High Court order
  • Bilaspur High Court
  • bilaspur high court decision
  • छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल
  • Chhattisgarh State Open School
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर