फ्री फायर गेम की लत : रिश्तेदारों से पैसे मांगकर खेलता था फ्री फायर गेम, लॉस होने पर किया सुसाइड

Deeksha Nandini Mehra | Jun 12, 2024, 11:23 IST
Share
 फ्री फायर गेम की लत ने ले ली छात्र की जान
फ्री फायर गेम की लत ने ले ली छात्र की जान

छात्र पैसा लगाकर फ्री फायर गेम खेलता था। गेम में वह काफी पैसा हार चुका था। पुलिस ने बताया कि उसने गेम में पैसे लगाने के लिए रिश्तेदारों से भी पैसे मांगे थे।

Chhattisgarh Student Suicide Case : आजकल बच्चों में ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलने की आदत बढ़ती जा रही है। ऑनलाइन गेमिंग को और भी इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए उससे पैसे कमाने का लालच भी दिया जा रहा है। इसी के जाल में फंसकर एक 12 वीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया है। यह पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कलिया बनखेता गांव के एक 12 वीं क्लास के छात्र ने फ्री फायर गेम खेलने की लत थी। वह दिन रात उसी गेम में उलझा रहता था।

मोबाइल गेम के लत में छात्र इतना खो चुका था कि इसमें पैसे खर्च कर और गेम में पैसे लगाकर जीत हार के सौदे भी कर रहे हैं। इसी दौरान इस गेम में वह 25 हजार रुपए हार गया था। इसके बाद छात्र ने माँ-बाप की डांट के डर से मौत को गले लगाने का फैसला किया।

बच्चे ने कमरे का दरवाजा बंद किया और फंखे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जब माँ बच्चे को बुलाने आई तो ये मामला सामने आया। इसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

रिश्तेदारों से भी लिए थे पैसे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक छात्र पहले भी गेम में अपने रिश्तेदारों से पैसा लेकर हार चुका था। बार-बार हारने के कारण उसने अपने परिवार वालों के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

इस घटना में मृतक छात्र का नाम सुमित लकड़ा बताया जा रहा है। उसकी उम्र 18 वर्ष थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

फ्री फायर गेम की लत | पैसे हारने पर छात्र ने किया सुसाइड | Chhattisgarh Student Suicide

Tags:
  • फ्री फायर गेम
  • फ्री फायर गेम की लत
  • student suicide case
  • पैसे हारने पर छात्र ने किया सुसाइड
  • Chhattisgarh Student Suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि