CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Nov 02, 2025, 21:00 IST
Share
CG top news  (9)
Photograph: (the sootr)

नमस्कार,गरियाबंद के जंगलों से विस्फोटकों का जखीरा बरामद। बस्तर की हजारों महिलाओं को मिली राहत। तीन बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार। भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

top news of chhattisgarh

भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी: मुंबई में अमित बघेल के खिलाफ केस, छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी की मांग

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेलका नाम एक बड़े विवाद में आ गया है। हाल ही में उन्होंने एक सभा में भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इन टिप्पणियों के बाद न केवल सिंधी समाज बल्कि अग्रवाल समाज ने भी तीखा विरोध जताया।

मामला यहीं नहीं थमा। इन बयानों के चलते अब मुंबई के ठाणे में अमित बघेल खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बड़ा झटका: गरियाबंद के जंगलों से विस्फोटकों का जखीरा बरामद

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। राज्य के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने एक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का एक विशाल ज़खीरा बरामद हुआ है। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियानों की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस बरामदगी से सुरक्षाबलों को निशाना..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

महतारी वंदन योजना : बस्तर की हजारों महिलाओं को मिली राहत, रुकी हुई राशि सीधे खाते में पहुंची

छत्तीसगढ़ सरकार की 'महतारी वंदन योजना' ने राज्य की महिलाओं को मज़बूत (सशक्त) बनाने का काम किया है। इस स्कीम के तहत, शादीशुदा, विधवा, या तलाक़शुदा महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की मदद सीधे उनके बैंक खाते में मिलती है। यह पैसा महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करता है।

हाल ही में, बस्तर इलाके की करीब 77 हज़ार महिलाओं को अक्टूबर महीने में इस योजना का पैसा नहीं मिला था। अचानक पैसा रुक जाने से पूरे संभाग की महिलाओं में...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में 3 बच्चों की मां को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार: 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक विवाहित महिला ने अपने से 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। इस पूरे मामले की जड़ सोशल मीडिया यानी इंस्टाग्राम पर पनपा अवैध संबंध था।

पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए महिला और उसके बॉयफ्रेंड, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र के वटगन गांव की है, जिसने पूरे...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छत्तीसगढ़ में मोन्था का असर खत्म: अब चलेगी ठंडी हवा, रात में गिरेगा 3 डिग्री तक तापमान

छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोंथा (Montha) के प्रभाव के खत्म होने के बाद अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश की गतिविधियां अब लगभग थम गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब शुष्क और ठंडी हवाओं (Cold Winds) का दौर शुरू होगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अब समुद्र से आने वाली नम हवाओं का प्रभाव समाप्त हो गया है और उत्तर-पूर्व दिशा से ठंडी हवाएं प्रदेश में प्रवेश..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • महतारी वंदन योजना
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • इंस्टाग्राम
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय
  • निर्मम हत्या
  • top news of chhattisgarh
  • चक्रवात मोंथा
  • छत्तीसगढ़ क्रांति सेना
  • पति की निर्मम हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई