छत्तीसगढ़ में SIR: आज से हर घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट की होगी विशेष जांच, इस दिन जारी होगी फाइनल लिस्ट

Harrison Masih | Oct 28, 2025, 19:19 IST
Share
chhattisgarh-voter-list-SIR-started-2025 the sootr
chhattisgarh-voter-list-SIR-started-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में अब वोटर लिस्ट की होगी घर-घर जांच! चुनाव आयोग ने राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू किया है। गलत या दोहराए गए नाम हटेंगे, नए मतदाता जोड़े जाएंगे और मृत व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर किए जाएंगे।

Raipur. छत्तीसगढ़ में अब मतदाता सूची को और अधिक सटीक और त्रुटिरहित (Error-free) बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया के तहत हर मतदाता का नाम, पता और विवरण दोबारा जांचा जाएगा ताकि अगला विधानसभा चुनाव (2028) पूरी तरह अद्यतन और सही वोटर लिस्ट के साथ हो।

आज यानी 4 नवंबर से BLO घर-घर पहुंचकर वोटर लिस्ट की जांच करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह प्रक्रिया पूरे राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर एक साथ चलेगी।

क्या है SIR प्रक्रिया?

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हर घर पहुंचेंगे। वे घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच करेंगे अगर किसी का नाम छूट गया है तो नया नाम जोड़ा जाएगा, किसी मतदाता का नाम दो बार है तो डुप्लिकेट हटाया जाएगा, और अगर कोई मतदाता अब जीवित नहीं है तो नाम हटाया जाएगा।

SIR सर्वे को लेकर छत्तीसगढ़ में टेबल टॉप एक्सरसाइज (पुरानी और नई वोटर लिस्ट का मिलान) पहले ही पूरी हो चुकी है। अब आयोग के आदेश मिलते ही यह अभियान प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ लागू होगा। जिलों में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है और मैदानी अमला तैनात कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... 28 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में SIR सर्वे की शुरुआत, घर-घर जाएगी टीम, वोटर लिस्ट की होगी सटीकता की जांच

ये खबर भी पढ़ें... बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी? मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी घमासान

कब से कब तक चलेगी प्रक्रिया

  • 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025: प्रशिक्षण और तैयारी का चरण
  • 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025: घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच
  • 9 दिसंबर 2025: मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026: दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने का समय
  • 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026: सुनवाई और सत्यापन प्रक्रिया
  • 7 फरवरी 2026: अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी

कौन-कौन से दस्तावेज मान्य होंगे

चुनाव आयोग ने मतदाता पंजीकरण के लिए 13 प्रकार के दस्तावेजों को मान्य किया है। हालांकि आयोग का कहना है कि करीब 95% मतदाताओं को किसी अतिरिक्त दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उनके विवरण पहले से रिकॉर्ड में मौजूद हैं।

BLO घर-घर करेंगे सर्वे

राज्यभर में BLO को मंगलवार से फॉर्म 6, 7, 8 और 8A लेकर घर-घर भेजा जाएगा। हर BLO एक घर में तीन बार विजिट करेगा ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए। मतदाता सूची सोमवार रात 12 बजे से फ्रीज कर दी गई है। अब किसी भी प्रकार का सुधार या नया नाम जोड़ना केवल SIR प्रक्रिया के जरिए ही संभव होगा।

ये खबर भी पढ़ें... MP में SIR की शुरुआत, 4 नवंबर से घर-घर होगी वोटर्स की गिनती; 5 करोड़ 74 लाख लोगों तक पहुंचेगा चुनाव आयोग

ये खबर भी पढ़ें... अब राजस्थान में भी लागू होगा SIR, प्रक्रिया से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी यहां समझिए

मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाता सूची का यह गहन पुनरीक्षण लोकतंत्र को मजबूत करने का बड़ा कदम है।

राज्य में वर्तमान स्थिति

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में करीब 2 करोड़ 80 लाख मतदाता हैं। वहीं 1 जनवरी 2025 की मतदाता सूची के अनुसार, प्रदेश में 2 करोड़ 11 लाख 5 हजार 391 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1 करोड़ 4 लाख 27 हजार 842 पुरुष 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 821 महिला और 728 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। राज्य का लिंगानुपात 1024 दर्ज किया गया है, जो देश के औसत से बेहतर है। आयोग का मानना है कि SIR सर्वे से मतदाता सूची की सटीकता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता में बड़ा सुधार होगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • एसआईआर
  • स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
  • छत्तीसगढ़ में SIR
  • निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच