छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती अपडेट: 4708 पदों पर भर्ती की घोषणा, लेकिन परीक्षा के लिए करना होगा इंतजार, जानें वजह

Harrison Masih | Nov 12, 2025, 13:03 IST
Share
chhattisgarh-vyapam-teacher-recruitment-4708-posts-exam-dates the sootr
chhattisgarh-vyapam-teacher-recruitment-4708-posts-exam-dates the sootr

शासन ने 4708 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान तो कर दिया, लेकिन परीक्षा की राह अब लंबी दिख रही है। व्यापमं के परीक्षा कैलेंडर में दिसंबर 2026 तक सभी स्लॉट पहले से फुल हैं। सिर्फ तीन दिन रिजर्व रखे गए हैं, वो भी तभी मिलेंगे जब कोई अन्य परीक्षा न हो।

Raipur. छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षक, सहायक शिक्षक और व्याख्याता के 4708 पदों पर भर्ती की घोषणा तो कर दी है, लेकिन परीक्षा की तारीख को लेकर अभ्यर्थियों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। CG व्यापमं (व्यावसायिक परीक्षा मंडल) के नवीनतम परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, दिसंबर 2026 तक सभी महीने पहले से परीक्षाओं से भरे हुए हैं। ऐसे में शिक्षक भर्ती परीक्षा अक्टूबर या नवंबर 2026 में ही संभव है — वह भी तभी जब उन तीन आरक्षित दिनों में कोई अन्य परीक्षा निर्धारित न हो। अन्यथा परीक्षा के 2027 तक टलने के आसार हैं।

शिक्षक भर्ती में देरी की बड़ी वजह — व्यापमं का व्यस्त शेड्यूल

व्यापमं द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2026 तक हर महीने परीक्षा आयोजित की जानी है। केवल अक्टूबर और नवंबर 2026 में तीन दिन ऐसे आरक्षित रखे गए हैं जिन्हें आवश्यकतानुसार प्रयोग किया जा सकता है। यदि इन तारीखों में कोई अन्य परीक्षा नहीं रखी गई तो उसी स्लॉट में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित हो सकती है। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए 2027 में परीक्षा आयोजित होने की अधिक संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का ऐलान,भरे जाएंगे 4708 पद, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

ये खबर भी पढ़ें... CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती, सीएम की घोषणा पर वित्त विभाग ने दी मंजूरी

4708 पदों पर भर्ती की घोषणा

शासन ने इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 4708 शिक्षकों के पदों को मंजूरी दी है। प्रारंभिक घोषणा में 5000 पद शामिल थे, लेकिन 292 पद (मुख्यतः व्याख्याता कंप्यूटर और योग शिक्षक) घटा दिए गए। अब संशोधित संख्या के अनुसार —

  • सहायक शिक्षक: 2000 पद
  • सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला): 200 पद
  • शिक्षक: 1500 पद
  • पीटीआई/योग शिक्षक: 300 पद
  • व्याख्याता: 1000 पद
कुल = 4708 पदों पर भर्ती प्रस्तावित

विभाग ने स्पष्ट किया है कि घटाए गए 292 पदों की भर्ती बाद में अलग से की जाएगी।

राज्य में शिक्षकों की स्थिति

स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार,

  • राज्य में स्कूलों की संख्या: 56,895
  • कार्यरत शिक्षक: 1,78,731
  • छात्र-छात्राओं की संख्या: 51,67,357
इस अनुपात से देखा जाए तो लगभग हर 29 छात्रों पर एक शिक्षक कार्यरत है। बावजूद इसके, कई ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के स्कूलों में आज भी शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... 57 हजार शिक्षकों की भर्ती का था वादा, मोदी की गारंटी पूरा करने अब DMF का सहारा, नियमों में फंसे

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती, 4 हजार 708 पदों पर होगी, CG Vyapam करवाएगा परीक्षा

वित्तीय स्वीकृति के बाद भी भर्ती पर ‘होल्ड’

पहले 5,000 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग की स्वीकृति भी मिल चुकी थी, लेकिन पदों की संख्या घटाने और व्यापमं के शेड्यूल में व्यस्तता के चलते भर्ती प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोक दिया गया (होल्ड पर) रखा गया है।

अभ्यर्थियों में असमंजस

शिक्षक भर्ती की घोषणा के बाद हजारों अभ्यर्थी तैयारी में जुट गए हैं, लेकिन परीक्षा में संभावित देरी को लेकर अब असमंजस और निराशा का माहौल है। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि राज्य सरकार शिक्षक भर्ती को प्राथमिकता सूची में रखकर 2026 से पहले परीक्षा की व्यवस्था करे।

Tags:
  • शिक्षक भर्ती
  • CG व्यापम
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • CG Teacher Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज