CG Weather Update: प्रदेश की राजधानी समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Amresh Kushwaha | Sept 29, 2025, 10:06 IST
chhattisgarh-weather-update-heavy-rain-alert-29-september
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) और गरज-चमक (Thunderstorm) का अलर्ट जारी किया गया है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में मानसून जाते-जाते अपना असर दिखा रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बारिश की वजह से तापमान (Temperature) में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Department) ने सोमवार, 29 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया है।
हालांकि, कोरबा (Korba), रायगढ़ और बलरामपुर (Balrampur) जिले के लोगों को आज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को बिना वजह घर से बाहर निकलने से बचने और बारिश के दौरान खुले स्थान पर खड़े न रहने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, DRG-CRPF ने 14 लाख के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया
विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा (Withdrawal Line) 20°उत्तर/69°पूर्व से होकर गुजर रही है, जो वेरावल (Veraval), भरूच (Bharuch), उज्जैन (Ujjain), झांसी (Jhansi), शाहजहांपुर (Shahjahanpur) और 30°उत्तर/81°पूर्व तक फैली हुई है।
दक्षिण आंतरिक ओडिशा (South Interior Odisha) पर बना दबाव दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दिल्ली का असर,दिग्गजों के साथ न लंच,न डिनर, मलाईदार पोस्टिंग के बाद किसे मिलीं जेल की सलाखें
छत्तीसगढ़ मौसम न्यूज: मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 30 सितंबर को उत्तर अंडमान सागर (North Andaman Sea) में एक ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) विकसित होगा। इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी (North Bay of Bengal) और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दाब का क्षेत्र बनेगा। इसका असर छत्तीसगढ़ पर भी होगा और 1 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि (Rainfall Activity) में तेजी आने की संभावना है।
ये खबर भी पढ़िए...CG News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को एक-एक लाख दीपावली बोनस, जोरदार मनेगा त्यौहार, बांटे गए 365 करोड़ रुपए
आज इन जिलों में बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई इलाकों में गरज-चमक (Thunderstorm) और बिजली गिरने की भी आशंका है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की खबर को एक नजर में समझें...
|
मौसम विभाग ने दी चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, DRG-CRPF ने 14 लाख के 3 इनामी नक्सलियों को मार गिराया
सिनॉप्टिक सिस्टम की ताजा स्थिति
दक्षिण आंतरिक ओडिशा (South Interior Odisha) पर बना दबाव दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटों में इसके कमजोर होकर एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low-Pressure Area) बनने की संभावना जताई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ कांग्रेस में दिल्ली का असर,दिग्गजों के साथ न लंच,न डिनर, मलाईदार पोस्टिंग के बाद किसे मिलीं जेल की सलाखें
अक्टूबर में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
ये खबर भी पढ़िए...CG News: छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को एक-एक लाख दीपावली बोनस, जोरदार मनेगा त्यौहार, बांटे गए 365 करोड़ रुपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari