बालको चिमनी हादसा; होटल के कमरे में मिला गवाह, आरोपी के साथ रची जा रही थी गवाही बदलने की साजिश

Aishwarya Dwivedi | Apr 16, 2026, 09:31 IST
Share
chhattisgarh korba balco-chimney-witness-conspiracy
chhattisgarh korba balco-chimney-witness-conspiracy

2009 के बालको चिमनी हादसे में गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को प्रभावित करने की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी सगामसेट्टी व्यंकटेश को गिरफ्तार कर होटल में छिपाकर रखा गवाह पकड़ा। डिजिटल सबूतों से साजिश की परतें खुली। न्यायालय में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ में2009 के बहुचर्चित बालको चिमनी हादसा में गवाह को प्रभावित करने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी सगामसेट्टी व्यंकटेश के साथ होटल ग्रैंड गोविंदा से पकड़ा है। इस मामले की सुनवाई फिलहाल बिलासपुर उच्च न्यायालय के निर्देश पर समय-सीमा में हो रही है।

40 मजदूरों की मौत, दो कंपनियां आरोपी

2009 में बालको प्लांट की निर्माणाधीन चिमनी गिरने से 40 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हादसे में जीडीसीएल कंपनी और सेपको (चीनी) कंपनी के अधिकारियों को आरोपी बनाया गया है। लंबे समय से यह आरोप लग रहे थे कि जीडीसीएल कंपनी द्वारा गवाहों को प्रभावित किया जा रहा है, जिससे कई गवाह पेशी में नहीं आ रहे थे। इस पर न्यायालय ने कड़ी नाराजगी भी जताई थी।

होटल में छिपाकर रखा गया था गवाह

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को सूचना मिली कि गवाह पृथ्वीनाथ सिंह को आरोपी पक्ष कोरबा में छिपाकर रखे हुए हैं। एएसपी लखन पटले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने होटलों में छापेमारी की। इस दौरान होटल ग्रैंड गोविंदा के कमरा नंबर 202 में गवाह अपने पुत्र और आरोपी सगामसेट्टी व्यंकटेश के साथ पाया गया। जांच में यह सामने आया कि यह कमरा जीडीसीएल कंपनी द्वारा बुक कराया गया था।

डिजिटल सबूतों से साजिश का खुलासा

पुलिस ने जब आरोपी व्यंकटेश से पूछताछ की, तो वह घबरा गया। उसकी मोबाइल जांच में पता चला कि वह गवाह से पहले से परिचित है और गवाह के बयान की फोटो व्हाट्सऐप के जरिए उसके पुत्र के मोबाइल पर भेजी गई थी। पुलिस ने इन डिजिटल सबूतों के आधार पर पंचनामा तैयार कर न्यायालय को सूचित किया है।

न्यायालय में बहस, निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद

लोक अभियोजक ने गवाह को प्रभावित करने की साजिश पर आपत्ति दर्ज कराई। बचाव और अभियोजन पक्ष के बीच हुई जोरदार बहस के बाद न्यायालय ने अभियोजन को गवाह की गवाही के लिए समय दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अब मामले में निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद और मजबूत हुई है। इसके अलावा, अन्य गवाहों की तलाश भी जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रिया अग्रवाल हेब्बर का बालको दौरा रद्द, वेदांता हादसे पर जताई संवेदना

छत्तीसगढ़ में बालको चिमनी हादसे में आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं, चीन के 3 अफसर समेत 5 पर चलेगा मुकदमा

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट; अब तक 20 मजदूरों की मौत, 36 झुलसे, 17 की हालत नाजुक

पीएम सूर्यघर योजना से घर बैठे करें सोलर प्लांट के लिए ऑनलाइन आवेदन, पाएं 40% तक सब्सिडी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बालको चिमनी हादसा
  • बिलासपुर उच्च न्यायालय
  • डिजिटल
  • बालको प्लांट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा