छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा... PM नरेंद्र मोदी करेंगे भवन का उद्घाटन
Kanak Durga Jha | Jun 17, 2025, 11:35 IST
Chhattisgarhs new assembly PM Narendra Modi inaugurate building the sootr
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। 18 जुलाई तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। यह सत्र मौजूदा विधानसभा भवन का आखिरी सत्र होगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से शुरू होगा। 18 जुलाई तक चलने वाले सत्र के दौरान कुल पांच बैठकें होंगी। यह सत्र मौजूदा विधानसभा भवन का आखिरी सत्र होगा। दिसंबर में होने वाला शीतकालीन सत्र नवा रायपुर की नई विधानसभा बिल्डिंग में होगा। नवंबर में होने वाले राज्योत्सव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस भवन का उद्घाटन किया जाएगा। बताया जाता है कि पांच दिन का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने के आसार हैं।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी
खेती-किसानी के समय होने वाले इस सत्र के दौरान विपक्ष राज्य सरकार को किसानों की समस्याओं को लेकर घेरेगी। जिस तरह से इस बार खाद संकट की स्थिति पूरे प्रदेश में है, इसे देखते हुए कांग्रेस के पास यह बड़ा मुद्दा है। आगामी सत्र के लिए भाजपा सरकार के पिछले 17 महीने के कार्यकाल की बड़ी नाकामियों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों की लिस्ट भी कांग्रेस तैयार कर रही है। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।
ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
छत्तीसगढ़ विधानसभा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर चलने लगी है। विधायकों से अधिकांश सवाल ऑनलाइन माध्यमों से लिए जाते हैं। बहुत कम ही सवाल हैं जो ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं, लेकिन 95 फीसदी सवाल ही ऑनलाइन आ रहे हैं। इससे विधायकों का रुझान सवाल पूछने के प्रति काफी बढ़ा है। इसके लिए विधायकों व अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी
नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 51 एकड़ भूमि पर विधानसभा का नया भवन तैयार हो रहा है। इसका 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। सितंबर तक यह पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा सचिवालय की शिफ्टिंग भी सितंबर-अक्टूबर में पूरी कर ली जाएगी। नए भवन के निर्माण को तीन प्रमुख विंग में बांटा गया है। इनमें विधानसभा सचिवालय, विधानसभा सदन और सेंट्रल हॉल परिसर शामिल है। नए भवन को 200 विधायकों की बैठक के हिसाब से तैयार किया गया है।
राज्य बनने के बाद 14 दिसंबर 2000 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का प्रथम ऐतिहासिक सत्र राजधानी रायपुर के राजकुमार कॉलेज के ‘जशपुर हॉल’ में हुआ। चंकि वह अस्थाई व्यवस्था थी इसलिए दूसरे सत्र के लिए बरौंदा स्थित भवन को नए सिरे से डिजाइन किया गया और द्वितीय सत्र 27 फरवरी, 2001 से नवनिर्मित विधानसभा भवन में शुरू हुआ। यह भवन रायपुर बलौदाबाजार मार्ग पर ग्राम बरौंदा में विधान नगर में स्थित है, जो लगभग 55 एकड़ क्षेत्र में है।
ये भी पढ़िए...इंजेक्शन लगाते ही नवजात ने तोड़ा दम... शादी के 7 साल बाद हुआ था बच्चा
राज्य सरकार की ओर से लगातार कांग्रेस के हमलों का करारा जवाब दिया जा रहा है। चाहे कानून व्यवस्था को लेकर हो, चाहे अन्य किसी दूसरे मुद्दे पर। सरकार के मंत्री और विधायक पूरे आंकड़ों के साथ विपक्ष की बोलती बंद करते रहे हैं। सत्र के दौरान भी विधानसभा के अंदर कमोबेश की स्थिति देखने को मिलेगी, क्योंकि हर बार की तरह इस बार भी कांग्रेस किन मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है और उसका किस तरह से जवाब देना है, इसकी तैयारी राज्य सरकार की ओर से की जा रही है।
छत्तीसगढ़ में नया विधानसभा भवन | CG Politics | CG News | cg news update | cg news today
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी
खेती-किसानी के समय होने वाले इस सत्र के दौरान विपक्ष राज्य सरकार को किसानों की समस्याओं को लेकर घेरेगी। जिस तरह से इस बार खाद संकट की स्थिति पूरे प्रदेश में है, इसे देखते हुए कांग्रेस के पास यह बड़ा मुद्दा है। आगामी सत्र के लिए भाजपा सरकार के पिछले 17 महीने के कार्यकाल की बड़ी नाकामियों के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों की लिस्ट भी कांग्रेस तैयार कर रही है। कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है।
ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार... भारी बारिश की चेतावनी जारी
ऑनलाइन सवालों की ओर बढ़ा रुझान
ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी
55 एकड़ के भवन से नवा रायपुर के 51 एकड़ के भवन में होगी शिफ्टिंग
14 दिसंबर 2001 से बरौंदा में बने भवन में संचालित हो रही है विधानसभा
ये भी पढ़िए...इंजेक्शन लगाते ही नवजात ने तोड़ा दम... शादी के 7 साल बाद हुआ था बच्चा
विपक्ष के सवालों की जवाब देने तैयार है सरकार
छत्तीसगढ़ में नया विधानसभा भवन | CG Politics | CG News | cg news update | cg news today
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA