मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लगाया “एक पेड़ मां के नाम”

Krishna Kumar Sikander | Jun 05, 2025, 19:16 IST
Share
Chief Minister Vishnudev Sai planted a tree in the name of mother the sootr
Chief Minister Vishnudev Sai planted a tree in the name of mother the sootr

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस महोत्सव ने आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संजोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म

भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को बढ़ावा देते हुए सभी से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने भानुप्रतापपुर और दुर्गकोंदल में गोंडवाना सामाजिक भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये और ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की।

ये खबर भी पढ़ें... बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान तत्काल प्रभाव से निलंबित

तीन लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया

साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 3 लाख लोगों को गृह प्रवेश कराया गया। उन्होंने महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना और होम स्टे योजना जैसे नवाचारों पर जोर दिया। साथ ही, गांवों में बैंकिंग सुविधाओं के लिए 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं, और जल्द ही सभी पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध होगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में वांटेड था नक्सली कमांडर सुधाकर, एक करोड़ था इनाम

मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की ओर से आकांक्षी विकासखंडों के लिए 75 लाख रुपये का चेक कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा। उन्होंने मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया, जिसके तहत युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही, जिले की पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने शराब के नशे में महिला पटवारी से अभद्रता, वीडियो वायरल

लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। गोंडवाना समाज समन्वय समिति के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में आयोजित इस महोत्सव में पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Chief Minister | Vishnudev Sai | tree | name | mother

Tags:
  • Chhattisgarh
  • Chief Minister
  • Vishnudev Sai
  • tree
  • mother
  • name
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच