दो प्रेमियों के बीच फंसी 10वीं की छात्रा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Harrison Masih | Jun 27, 2025, 22:03 IST
Class 10 student stabbed to death raipur the sootr
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते महज 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
Raipur girl murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास खरोरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते महज 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। पुलिस को शक है कि इस खौफनाक वारदात को लड़की के प्रेमी साहिल धीवर ने अंजाम दिया है, जो वारदात के बाद से फरार है।
ये खबर भी पढ़ें... मृत्युपूर्व बयान बना दोषसिद्धि का आधार: दहेज हत्या के आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्दार सिवनी में स्थित तोर्रा तालाब के पास एक खेत में ग्रामीणों को एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान मुस्कान धीवर, पिता ओझा राम धीवर (निवासी महामाया चौक, बेल्दार सिवनी) के रूप में की।
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोरी को चाकू से गोदा गया था और हत्या बहुत नजदीक से की गई।
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतिका मुस्कान धीवर 26 जून को अपने एक दूर के रिश्तेदार और कथित प्रेमी साहिल धीवर (निवासी सकलोर, थाना सुहेला) के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। पुलिस को संदेह है कि मुस्कान के एक और प्रेमी से बातचीत और मेलजोल से नाराज़ होकर साहिल ने क्रोध में आकर उसकी हत्या कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... प्राइवेट वीडियो बनवाने से पत्नी का इंकार, पति ने गला दबाकर की हत्या
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि साहिल धीवर घटना के बाद अपनी मोटरसाइकिल भाटापारा रेलवे स्टेशन में छोड़कर मोबाइल बंद कर फरार हो गया है। आशंका है कि वह भाटापारा या उसके आस-पास कहीं छिपा हुआ है। उसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है जो संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
ये खबर भी पढ़ें... राजा रघुवंशी हत्याकांड में हत्यारे आनंद और आकाश कोर्ट में हत्या की बात से मुकरे, तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड
पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। मामले की सूचना मुकेश कुमार फेकर (पिता विशाल राम फेकर) ने दी थी। पुलिस अब परिजनों से पूछताछ, मोबाइल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... छुट्टी नहीं मिलने से नाराज जवान ने की थी साथी सैनिकों की हत्या, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
पुलिस ने यह भी बताया कि मृतिका और आरोपी सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए थे और अक्सर संपर्क में रहते थे। रिश्तेदार होने की वजह से परिजनों ने भी लड़की की गुमशुदगी को पहले गंभीरता से नहीं लिया। अब मामले को हर कोण से जांचा जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
छत्तीसगढ़ में प्रेम संबंधों से उपजे इस दर्दनाक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। नाबालिग की जान जाना न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक चिंता का विषय है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आरोपी को कब गिरफ्तार करती है और इस प्रेम त्रिकोण का अंत न्याय के साथ कब होता है।
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या | 10वीं की छात्रा की हत्या | रायपुर छात्रा की चाकू मारकर हत्या | रायपुर लव ट्रायंगल | raipur Boyfriend killed girlfriend | 10th class girl murder | Raipur Crime News | नाबालिग लड़की की हत्या
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... मृत्युपूर्व बयान बना दोषसिद्धि का आधार: दहेज हत्या के आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
घटना स्थल और शव की पहचान
पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किशोरी को चाकू से गोदा गया था और हत्या बहुत नजदीक से की गई।
हत्या की वजह: लव ट्रायंगल और जलन
ये खबर भी पढ़ें... प्राइवेट वीडियो बनवाने से पत्नी का इंकार, पति ने गला दबाकर की हत्या
आरोपी की तलाश तेज, भाटापारा में छिपने की आशंका
ये खबर भी पढ़ें... राजा रघुवंशी हत्याकांड में हत्यारे आनंद और आकाश कोर्ट में हत्या की बात से मुकरे, तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
पुलिस का बयान
खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि “घटना प्रेम प्रसंग और जलन से जुड़ी प्रतीत हो रही है। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से केस और मजबूत होगा।
सोशल एंगल भी शामिल
छत्तीसगढ़ में प्रेम संबंधों से उपजे इस दर्दनाक हत्याकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। नाबालिग की जान जाना न सिर्फ परिवार के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक चिंता का विषय है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आरोपी को कब गिरफ्तार करती है और इस प्रेम त्रिकोण का अंत न्याय के साथ कब होता है।
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या | 10वीं की छात्रा की हत्या | रायपुर छात्रा की चाकू मारकर हत्या | रायपुर लव ट्रायंगल | raipur Boyfriend killed girlfriend | 10th class girl murder | Raipur Crime News | नाबालिग लड़की की हत्या
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari