आज सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, विकास कार्यों की देंगे सौगात

Harrison Masih | Oct 28, 2026, 09:36 IST
Share
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दौरा कार्यक्रम<br>
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दौरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार, 28 अक्टूबर को बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सूरजपुर के पेमानगर में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं, बलरामपुर जिले के जवरगांव में प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विकास कार्यों के प्रोग्राम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का पूरा दौरा हेलीकॉप्टर और कार से होगा।

सुबह रायपुर से शुरू होगा मुख्यमंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार से निकलेंगे। वे सुबह 11:05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से सुबह 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और 11:20 बजे सूरजपुर जिले के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे पेमानगर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:15 बजे सूरजपुर जिले के पेमानगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे।

स्मृति ईरानी का मंत्रियों पर एक्शन: कामकाज सुधारने की डेडलाइन, कार्यकर्ताओं के साथ भोजन की नई व्यवस्था | Smriti Irani's Action on Ministers: Deadline to Improve Performance, New Arrangement for Meals with Workers
मंत्रियों के कामकाज पर खफा हुईं स्मृति इरानी, वर्किंग सुधारने के लिए डेडलाइन,एक एक से किया सवाल-जवाब
27 Oct 2026 ,
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ भाजपा के मंत्रियों पर संगठन की सख्ती दिखी है। प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी ने अपने दौरे में तेवर साफ कर दिए। स्मृति इरानी का पहला दौरा मंत्रियों के लिए सख्त संदेश लेकर आया। उन्होंने मंत्रियों को डेडलाइन भी दे दी। दो दिनों में दर्जन भर बैठकें हुईं। इनमें कार्यकर्ताओं से लेकर सांसदों तक ने मंत्रियों की शिकायत की।

पेमानगर में विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे पेमानगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे कार से हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए निकलेंगे।

बीजेपी सांसदों का मंत्रियों पर फूटा गुस्सा: स्मृति ईरानी के सामने अफसरों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, सीएम से की शिकायत | BJP MPs' Anger Against Ministers: Allegations of Corruption Against Officials Before Smriti Irani, Complaint to CM
बीजेपी की बैठक में फूटा सांसदों का गुस्सा, स्मृति इरानी के सामने मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा
27 Oct 2026 ,
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ भाजपा की बैठक में सांसदों की शिकायत खुलकर सामने आई। प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के सामने सांसदों ने मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका आरोप है कि मंत्री उनकी सिफारिशें सुनते ही नहीं। इससे पहले पूर्व विधायक और पूर्व सांसद भी शिकायतें रख चुके थे। इस बैठक की खास बात यह रही कि मामला सीधे शीर्ष नेताओं तक पहुंचा।

जवरगांव में प्रतिमा का करेंगे अनावरण

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में प्राथमिक शाला बरदरिया (रामचिरिया) के खेल मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से कार के जरिए दोपहर 2:40 बजे जवरगांव के खेल मैदान पहुंचेंगे।

जवरगांव में मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलीराम कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:40 बजे मुख्यमंत्री जवरगांव से कार के जरिए हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे शाम को जशपुर जिले के लिए निकलेंगे।

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन, प्रेस क्लब फायरिंग और राज्योत्सव की बड़ी खबरें | Chhattisgarh Dhan Kharidi from Nov 15, BJP Discipline, Press Club Firing & Rajyotsav Big News
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी, BJP में अनुशासन और प्रेस क्लब फायरिंग तक पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
25 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों को मिलेंगे 3100 रुपए प्रति क्विंटल, जानें नए नियम, छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, प्रदेश में गुपचुप काम कर रही है अमित शाह की टीम, बाबू के इशारे पर चल रहा काम। समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

शाम को जशपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 4:20 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगीचा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 4:25 बजे कार से रवाना होकर शाम 4:30 बजे जशपुर जिले में पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान अलग-अलग जगहों पर विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम होंगे। साथ ही वे स्थानीय लोगों के बीच भी समय बिताएंगे।

स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ बीजेपी में अनुशासन का पाठ: बिना बुलावे के दफ्तर में एंट्री बंद | Smriti Irani's lesson on discipline in Chhattisgarh BJP: No entry to office without invitation
छत्तीसगढ़ बीजेपी में अब बिना बुलावे एंट्री बंद : रायपुर पहुंचते ही प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
26 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
<b>Chhattisgarh BJP News:</b> छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने पहले दौरे पर रायपुर पहुंचीं। उन्होंने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। स्मृति ईरानी ने साफ कहा कि पार्टी कार्यालय में केवल बुलाए गए लोग ही मौजूद रहें। बिना जरूरी काम के कार्यालय आने से बचें।

एक नजर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना।
  • सुबह 11:10 बजे: पुलिस लाइन हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान।
  • सुबह 11:20 बजे: सूरजपुर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे: पेमानगर के मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:20 बजे: विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास।
  • दोपहर 2:00 बजे: हेलीकॉप्टर से बलरामपुर-रामानुजगंज के लिए रवाना।
  • दोपहर 2:40 बजे: जवरगांव के खेल मैदान में कार्यक्रम और प्रतिमा अनावरण।
  • दोपहर 3:40 बजे: जवरगांव से रवाना।
  • शाम 4:15 बजे: हेलीकॉप्टर से जशपुर के लिए प्रस्थान।
  • शाम 4:20 बजे: ग्राम बगीचा स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • शाम 4:30 बजे: जशपुर जिले में पहुंचने का कार्यक्रम।
Tags:
  • सीएम विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • CM Vishnu Deo Sai
  • छत्तीसगढ़
  • बलरामपुर
  • जशपुर
  • सीएम साय का शेड्यूल
  • सीएम साय
भगवान राम नहीं बाबा महाकाल के वीडियो देखो...पत्नी ने किया इनकार तो पति ने सिर पर दे मारी तलवार

By Aman Vaishnav

भगवान राम नहीं बाबा महाकाल के वीडियो देखो...पत्नी ने किया इनकार तो पति ने सिर पर दे मारी तलवार
एमपी की 30 सरकारी वेबसाइट्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, बिना आईडी-पासवर्ड सरकारी सर्वर पर हमला कर सकते हैं हैकर्स

By Aman Vaishnav

एमपी की 30 सरकारी वेबसाइट्स पर मंडराया हैकिंग का खतरा, बिना आईडी-पासवर्ड सरकारी सर्वर पर हमला कर सकते हैं हैकर्स
एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा आज: दो शिफ्ट में होगा पेपर, 13 शहरों में बनाए गए सेंटर, 1.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

By Manya Jain

एमपी पुलिस एसआई और सूबेदार परीक्षा आज: दो शिफ्ट में होगा पेपर, 13 शहरों में बनाए गए सेंटर, 1.5 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल
67 करोड़ की ड्रग्स, 31 छापे और 44 गिरफ्तारियां, एमपी के रास्ते दिल्ली-मुंबई तक हो रही ड्रग्स की सप्लाई

By Aman Vaishnav

67 करोड़ की ड्रग्स, 31 छापे और 44 गिरफ्तारियां, एमपी के रास्ते दिल्ली-मुंबई तक हो रही ड्रग्स की सप्लाई
आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना

By Aman Vaishnav

किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल

By Sumit Kumar

भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल