67 करोड़ की ड्रग्स, 31 छापे और 44 गिरफ्तारियां, एमपी के रास्ते दिल्ली-मुंबई तक हो रही ड्रग्स की सप्लाई
Aman Vaishnav | Oct 28, 2026, 08:21 IST
मध्य प्रदेश बना ड्रग्स तस्करी का ट्रांजिट रूट, 6 महीने में 67 करोड़ की ड्रग्स जब्त
मध्य प्रदेश के रास्ते दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में बड़े पैमाने पर ड्रग्स की तस्करी हो रही है। डीआरआई ने 6 माह में 31 छापों के दौरान 67 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। इस दौरान 44 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं DRI की जांच में सामने आया कि करीब 50% मामलों में तस्करों ने स्लीपर बसों और ट्रेनों का उपयोग किया।
एमपी बना ड्रग्स तस्करों का ट्रांजिट रूट
यहां से गुजरने वाली करीब 90 फीसदी ड्रग्स की खेप बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में भेजी जा रही थी। इंदौर और भोपाल में हुई जांच से पता चला है कि तस्करों का पूरा ध्यान देश के बड़े शहरों तक नशे की खेप पहुंचाने पर है।
सार्वजनिक परिवहन में ड्रग्स की तस्करी
वहीं पिछले छह महीनों के आंकड़े देखें तो करीब 50 फीसदी मामलों में स्लीपर बसों और ट्रेनों का इस्तेमाल हुआ है। लंबी दूरी की स्लीपर बसों में कम चेकिंग का फायदा उठाकर तस्कर आसानी से एक राज्य से दूसरे राज्य तक नशीले पदार्थ पहुंचा रहे थे।
यूपी और महाराष्ट्र की छोटी फैक्ट्रियों में बन रहा था नशा
सितंबर और अक्टूबर की प्रमुख कार्रवाइयां
- 8 सितंबर: 2 ट्रकों से 375.95 किलो गांजा बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत 1.88 करोड़ रुपए रही।
- 9 सितंबर: स्लीपर बस के जरिए ले जाई जा रही 2 किलो एम्फेटामाइन जब्त, कीमत 1.6 करोड़ रुपए।
- 23 सितंबर: ट्रेन से भेजी जा रही 2 किलो एम्फेटामाइन बरामद, कीमत 1.6 करोड़ रुपए।
- 24 सितंबर: ट्रेन के जरिए 2.368 किलो एम्फेटामाइन पकड़ी गई, कीमत 1.9 करोड़ रुपए।
- 30 सितंबर: निजी वाहन से ले जाई जा रही 7.116 किलो एम्फेटामाइन जब्त, कीमत 5.69 करोड़ रुपए।
- 14 अक्टूबर: स्लीपर बस से 2.604 किलो एम्फेटामाइन बरामद, कीमत 2.08 करोड़ रुपए।
- 20 अक्टूबर: स्लीपर बस से 9 किलो मेथाम्फेटामाइन की बड़ी खेप पकड़ी गई, कीमत 7.32 करोड़ रुपए।
ये खबर क्यों जरूरी है?
आज इंदौर और शाजापुर के दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल
By Aman Vaishnav
किसानों को हर महीने 900 रुपए देगी मध्यप्रदेश सरकार, देसी गाय पालने पर मिलेगा लाभ, जानें कब शुरू होगी योजना
By Aman Vaishnav
भोपाल में नाबालिग बच्चियों के यौन शोषण मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद, सहयोगी राबिया को 20 साल की जेल
By Sumit Kumar
30 अक्टूबर से इंदौर में भाजपा की पदयात्रा, पीयूष गोयल और भूपेंद्र यादव संभालेंगे कमान, कांग्रेस के आरोपों का देंगे जवाब
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश में सड़क निर्माण का नया फॉर्मूला! बैंक से कर्ज लेकर बनेंगे 7 मार्ग, टोल से होगा कर्ज का भुगतान
By Ramanand Tiwari
एमपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव देंगे ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर
By Sumit Kumar
भोपाल के VIP इलाके में आईएएस विवेक पोरवाल के घर चोरी, DGP के बंगले के पास स्थित है मकान
By Amresh Kushwaha