नायक फिल्म के अनिल कपूर बने CM विष्णु देव साय, इस तरह कर रहे काम

Kanak Durga Jha | May 06, 2025, 21:07 IST
Share
cm vishnu deo sai trying to solve chhattisgarh citizens problem the sootr
cm vishnu deo sai trying to solve chhattisgarh citizens problem the sootr

नायक फिल्म में जिस तरह अनिल कपूर एक ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री का किरदार निभाए उसी तरह असल जिंदगी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने सीएम होने का असली किरदार निभा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों नायक फिम के अनिल कपूर बन गए हैं। फिल्म में जिस तरह अनिल कपूर एक ईमानदार और मेहनती मुख्यमंत्री का किरदार निभाए उसी तरह असल जिंदगी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपने सीएम होने का असली किरदार निभा रहे हैं। दरअसल, सीएम साय इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में जाकर चौपाल बिठा रहे हैं। इस दौरान सीएम आम जनता से सीधे बातचीत कर उनके हालचाल की जानकारी ले रहें हैं। साथ ही तत्काल जनता के समस्याओं को सुलझा रहें हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जवान को बचाने IED पर कूद गया अफसर, जान बचाने एयर लिफ्ट कर ले गए दिल्ली

अचानक करिगांव पहुंचे सीएम साय

सीएम साय ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत कुछ यूं की, कि अफसरों तक को भनक नहीं लगी। प्रशासनिक तैयारियों का केंद्र बना था जांजगीर-चांपा का लिमगांव, लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला अचानक करिगांव पहुंच गया। न मंच, न माइक, न गुलदस्ते और न ही अफसरों की चहलकदमी... बस तालाब किनारे, गांव की खटिया और कमल की पंखुड़ियों से सजी स्वागत की सादगी।

ये खबर भी पढ़िए...PM सड‍़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर बंदौरा गांव के स्कूल मैदान में उतरा। ग्रामीणों को तो छोड़िए, अफसरों को भी लगा कि वे लिमगांव जाएंगे, पर सीएम का कारवां करिगांव की ओर मुड़ गया। यहां पेंटू तालाब की मेड़ पर गांव की खटिया पर बैठकर मुख्यमंत्री ने अपनी पहली चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री का माइक भी काम नहीं कर रहा था, लेकिन संवाद की कमी नहीं रही।

खटिया पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सरकार की योजनाओं और गांव की समस्याओं पर चर्चा की। कोई दिखावा नहीं, कोई औपचारिकता नहीं, बस सच्चा संवाद और सादगी से भरा समर्पण। ग्रामीणों ने बाजार से मंगाए गुलदस्ते नहीं, बल्कि तालाब से तोड़े गए कमल के फूलों की पंखुड़ियों से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़िए...झारखंड शराब घोटाले का छत्तीसगढ़ कनेक्शन... CBI खोलेगी सारे राज

सीएम साय ने लोगों ने खूब की शिकायत

चौपाल के दौरान एक ग्रामीण ने तालाब किनारे की जमीन से जुड़ी शिकायत रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर को नापजोख कर समाधान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम मदनपुर में आयोजित समाधान शिविर में भी पहुंचे। वहां भी उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उनके आवेदन प्राप्त कर समाधान की स्थिति की समीक्षा की।

अधिकारियों ने ली डायरी मुख्यमंत्री ने जिम्मेदारी चौपाल में मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित थे। ग्रामीणों की बातों को अधिकारी डायरी में नोट करते रहे और मुख्यमंत्री हर शिकायत को गंभीरता से सुनते रहे। घोषणाओं की झड़ी चौपाल में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं कीं।

लोगों की परेशानियां दूर करने में लगे सीएम साय

ग्रामीणों की मांग पर नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण, नया पंचायत भवन और पटवारी की गांव में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव-गांव जाकर यह जांचना है कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी वाली योजनाएं वास्तव में जमीन पर उतर रही हैं या नहीं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, रायपुर में की गई लॉटरी

पीएम आवास लाभार्थी के घर पहुंचे मुख्यमंत्री इसके बाद मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सोनाई बाई के निर्माणाधीन घर पहुंचे और निर्माण की गुणवत्ता जांची। परिवार से बातचीत कर उन्हें योजना से कितना लाभ मिला, यह भी जाना। स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण सीएम ने गांव के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए जल-संरक्षण व कम पानी में ज्यादा उपज देने वाली फसलों को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

FAQ

  1. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फिल्म नायक के अनिल कपूर से क्यों तुलना की जा रही है?
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तुलना फिल्म नायक के अनिल कपूर से इसलिए की जा रही है क्योंकि वे ईमानदार, सक्रिय और जमीन से जुड़े हुए मुख्यमंत्री की तरह काम कर रहे हैं। वे बिना दिखावे के गांवों में जाकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे हैं।
  2. मुख्यमंत्री साय ने करिगांव में कैसे जनता से संवाद किया?
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिना किसी औपचारिक तैयारी के करिगांव में पेंटू तालाब की मेड़ पर गांव की खटिया पर बैठकर चौपाल लगाई, जहां उन्होंने बिना माइक के भी ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उनका स्वागत तालाब से तोड़ी गई कमल की पंखुड़ियों से किया गया।
  3. मुख्यमंत्री द्वारा कौन-कौन सी घोषणाएं और निरीक्षण किए गए?
    मुख्यमंत्री ने नोनी मैया दाई मंदिर के सौंदर्यीकरण, नए पंचायत भवन और पटवारी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की घोषणाएं कीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी के घर जाकर निर्माण की गुणवत्ता देखी, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और जल-संरक्षण व कृषि सुधार पर सुझाव दिए।




CM Vishnu Deo Sai | chhattisgarh cm vishnu deo sai | chief minister vishnu deo sai | cg vishnu deo sai news | vishnu deo sai | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय | CM विष्णु देव साय | छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय

Tags:
  • छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विष्णु देव साय
  • vishnu deo sai
  • CM Vishnu Deo Sai
  • CM विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • chief minister vishnu deo sai
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai
  • cg vishnu deo sai news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा