सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

Arun Tiwari | Jun 20, 2024, 20:16 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ में आम लोगों के लिए भी रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इसके तहत विशेष ट्रेन से श्रद्वालुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले दो ट्रेन रवाना हो चुकी हैं।

रामलला के दर्शन : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट के साथ आयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे हैं। उनका आयोध्या जाने का कार्यक्रम तय हो गया है। जानकारी के अनुसार 28 जून को साय कैबिनेट अयोध्या जा रही है। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में आम लोगों के लिए भी रामलला दर्शन योजना शुरू की गई है। इसके तहत विशेष ट्रेन से श्रद्वालुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले दो ट्रेन रवाना हो चुकी हैं।

सियासत के राम

देश में राम श्रद्धा के साथ सियासत में भी प्रमुख रूप से शामिल रहे हैं। राममंदिर निर्माण का श्रेय बीजेपी ले रही है। हाल ही में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी राममंदिर निर्माण का मुद्दा बार बार उठा है। पीएम मोदी ने जनवरी में भव्य कार्यक्रम कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की और राममंदिर का लोकार्पण किया। इसके बाद राज्यों के मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ लगातार आयोध्या जा रहे हैं। कई राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ आयोध्या जा चुके हैं। अब सीएम विष्णुदेव अपनी कैबिनेट को लेकर रामलला के मंदिर में मत्था टेकने जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के तबादले, देखिए सूची…

छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना

छत्तीसगढ़ में सरकार ने आम लोगों के लिए भी रामलला दर्शन योजना शुरु की है। इसके तहत लोगों को विशेष ट्रेन से अयोध्या भेजा जा रहा है। अब तक दो स्पेशल ट्रेनों को आयोध्या भेजा जा चुका है। योजना के लिए छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी ग्राम पंचायत या नगर पंचायत में आवेदन करना होगा। आवेदन पत्रों की जांच के बाद, पात्र श्रद्धालुओं को टिकट और यात्रा की सुविधा जी जाएगी। प्रथम चरण में 55 साल से अधिक उम्र के लोगों को यह सुविधा दी जाएगी।

दर्शन के लिए ये हैं शर्तें...

  1. छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना जरूरी।
  2. 18 से 75 आयु वर्ग के लोग जो जिला मेडिकल बोर्ड के स्वास्थ्य परीक्षण में सक्षम पाए जाएंगे, उन्हें यात्रा की पात्रता होगी।
  3. दिव्यांगजन के लिए यथा संभव उनके परिवार से कोई एक सदस्य साथ में रहेंगे।
  4. प्रथम चरण में 55 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी यह सुविधा दी जाएगी।
  5. इसके लिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में श्री रामलला दर्शन समिति बनाई जाएगी। समिति अनुपातिक कोटा के अनुसार हितग्राहियों का चयन करेगी।
  6. यात्रा की दूरी करीब 900 किलोमीटर होगी। इसके लिए भारतीय रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) के साथ छत्तीसगढ़ मंडल का MoU है।
  7. IRCTC ही यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, स्थलों के दर्शन, स्थानीय परिवहन और एस्कॉर्ट की व्यवस्था करेगा।
  8. हितग्राहियों को उनके निवास से निर्धारित रेलवे स्टेशन तक लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था संबंधित जिला कलेक्टर करेंगे। इसके लिए उन्हें बजट उपलब्ध कराया गया है।
  9. हर जिले से यात्रियों के साथ एक सक्षम शासकीय अधिकारी या एक छोटा दल भेजा जाएगा।
Tags:
  • अयोध्या
  • रामलला के दर्शन
  • सीएम विष्णुदेव साय कैबिनेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि