Chhattisgarh : CM विष्णुदेव साय का फेक वीडियो वायरल करने वाले कांग्रेस पार्षद पर FIR
Vikram Jain | May 11, 2024, 19:47 IST
CM Vishnudev Say Fake Video Viral Mahtari Vandan Yojana Congress Councilor Sagar Kesharwani
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय का एडिटेड वीडियो के मामले में शिवरी नारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। कांग्रेस पार्षद ने महतारी वंदन योजना ने बंद होना का फेक वीडियो वायरल किया था।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के फेक वीडियो ( CM Vishnudev Say Fake Video Viral) को वायरल करने के मामले में एक पार्षद पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामला जांजगीर-चांपा जिले का है। महतारी वंदन योजना ( Mahtari Vandan Yojana) को बंद करने बारे में सीएम का एक वीडियो वायरल हुआ था। आरोप है कि यह एडिट वीडियो शिवरी नारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी (Congress Councilor Sagar Kesharwani) ने वायरल किया था। शिवरी नारायण नगर पंचायत के बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने सागर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
महतारी वंदन योजना बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। यह माना भी गया है कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के सत्ता में आने का बड़ा कारण यह योजना रही है। महिलाओं ने इस योजना के कारण ही बीजेपी को वोट दिया है। बीजेपी की सरकार बनने के बाद सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Say) ने इसे मोदी की गारंटी बताकर महिलाओं को एक हजार रुपए महीने देना भी शुरु कर दिए। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान सीएम ने इस योजना का भरपूर जिक्र किया। वहीं इस योजना के बंद होने का एडिट वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सीएम के भाषण को काट छांट कर यानी एडिट कर वायरल किया गया जिसमें सीएम के महतारी वंदन योजना को बंद करने की बात सामने आई। बीजेपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इस मामले में बीजेपी नेताओं ने पार्षद सागर केशवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई।
महतारी वंदन योजना को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने जनता से सीधी बातचीत की। इस बातचीत में उन्होंने महिलाओं से पूछा कि उनको महतारी वंदन योजना की किश्त मिल रही है या नहीं। महिलाओं ने कहा कि उनको किश्त मिल रही है। सीएम ने कहा कि जब तक आप सरकार को बनाए रखेंगे तब तक ये सरकार आपको महतारी वंदन के तहत खातों में पैसा भेजेगी। बीजेपी जो कहती है वो करती है। कांग्रेस की झूठी सरकार थी जिसने वादा भी किया और महिलाओं को पैसे भी नहीं दिए। महतारी वंदन योजना बंद नहीं होगी।
ये है मामला

बंद नहीं होगी योजना : सीएम

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj