आज से लागू होगी आचार संहिता, निकाय चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

Kanak Durga Jha | Jan 20, 2025, 11:07 IST
Share
code of conduct implemented from today dates of civic elections announced the sootr
code of conduct implemented from today dates of civic elections announced the sootr

छत्तीसगढ़ में आज से निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

छत्तीसगढ़ में आज से निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो जाएगी। आज यानी 20 जनवरी, सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रमुख अजय सिंह राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तारीखों की घोषणा करेंगे।

बता दें कि 14 में से 10 नगर निगमों में चुनाव होगा। हाल ही में 14 नगर निगम में मेयर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया पूरी की गई थी। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया। इस बार 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनीं जाएंगी।

रायपुर में महिला बनेगी मेयर

रायपुर से सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनाव लड़ेगी। 54 नगर पालिका में 18 सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इनमें 3 SC, 2 ST, 4 OBC और 9 सीट सामान्य वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। छत्तीसगढ़ में 21 साल में 17 लाख शहरी वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य बनने के बाद पहली बार प्रदेश में निकाय चुनाव साल 2004 में हुए थे। तब प्रदेश में रमन सिंह की सरकार थी। उस समय मतदाताओं की कुल संख्या 28 लाख 34 हजार 547 थी। जो बढ़कर 44 लाख 87 हजार 668 हो गई है।

धरने पर बैठी महिला B.Ed सहायक शिक्षकों के साथ पुलिस ने की बर्बरता

महिला वोटर्स ज्यादा

इसी तरह पिछले चुनाव यानि साल 2019 में हुए निकाय चुनाव के हिसाब से 5 लाख वोटर्स इस बार बढ़ गए हैं। 2019 में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के मुकाबले कम थी। इस बार पुरुषों के मुकाबले 46 हजार महिला वोटर्स ज्यादा हैं। हालांकि ये आंकड़े उन्हीं निकायों के हैं, जहां चुनाव हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां भी की जा रही हैं। चुनाव की तारीखों का ऐलान कभी भी किया जा सकता है।

CG Breaking : मासूम के गले में फंसा चायनीज मांझा, एक झटके में मौत

साय सरकार में फिर से होगा प्रत्यक्ष चुनाव

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद साल 2019 में भूपेश सरकार ने अध्यक्ष और महापौर के चुनाव का अधिकार जनता से छीनकर चुने हुए पार्षदों को दे दिया था। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद विष्णुदेव साय की सरकार ने फिर से पुराने नियमों पर ही चुनाव कराने का फैसला लिया। इस साल चुनाव प्रत्यक्ष ही होंगे। वोटर्स ही पार्षद के साथ महापौर को भी चुनेंगे।

जज आकांक्षा भारद्वाज सेवा से बर्खास्त, हाईकोर्ट के आदेश पर निकाला

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए कौन-कौन से नियम और बदलाव लागू किए गए हैं?
    इस बार निकाय चुनाव प्रत्यक्ष पद्धति से होंगे, जिसमें वोटर्स सीधे पार्षद और महापौर का चुनाव करेंगे। रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला मेयर चुनी जाएगी। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण किया गया है, जिसमें 5 नगर निगमों में महिला मेयर चुनी जाएंगी।
  2. महिला मतदाताओं की संख्या में क्या बदलाव हुआ है?
    इस बार पुरुषों की तुलना में 46 हजार अधिक महिला मतदाता हैं। पिछले चुनाव (2019) की तुलना में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
MLA कवासी लखमा के CA पर लटकी तलवार, ये 2 अफसर भी हो सकते हैं गिरफ्तार

Tags:
  • आचार संहिता
  • आज आचार संहिता
  • आचार संहिता लागू
  • आदर्श आचार संहिता
  • छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव
  • निकाय चुनाव
  • पंचायत चुनाव
  • civic elections
  • नगर निकाय चुनाव
  • नगरीय निकाय चुनाव छत्तीसगढ़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा