16 जून से कॉलेजों में एडमिशन शुरू, छात्र अब आवेदन कर सकेंगे

Harrison Masih | Updated:
Share
छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन 2026
छत्तीसगढ़ कॉलेज एडमिशन 2026

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज प्रवेश की तिथि जारी कर दी है। 16 जून से दाखिला शुरू होगा। जुलाई अंत तक प्राचार्य स्तर पर और 14 अगस्त तक कुलपति की अनुमति से एडमिशन मिल सकेगा।

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे इंतजार के बाद कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रवेश की तिथि जारी कर दी है। 16 जून 2026 से दाखिले शुरू होंगे। छात्र जुलाई के अंत तक एडमिशन ले सकते हैं। सीट खाली रहने पर 14 अगस्त तक कुलपति की अनुमति से भी दाखिला मिल सकेगा। 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में आ चुका था लेकिन प्रवेश तिथि न होने से छात्र परेशान थे।

कब से कब तक मिलेगा एडमिशन

16 जून 2026 से महाविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राचार्य स्तर पर जुलाई के अंत तक एडमिशन दिए जा सकेंगे।

यदि किसी कॉलेज में सीट खाली रह गई या कोई विशेष परिस्थिति बनी तो 14 अगस्त तक कुलपति की अनुमति से दाखिला मिल सकेगा। यह सुविधा उन छात्रों के लिए राहत भरी है जो किसी कारण से समय पर आवेदन नहीं कर पाए।

किस सेमेस्टर के लिए है यह तिथि

यह प्रवेश तिथि पहले सेमेस्टर के लिए जारी की गई है। अन्य सेमेस्टर में दाखिले पिछली कक्षाओं के नतीजे आने के बाद 10 कार्य दिवसों के भीतर होंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अप्रैल में ही 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए थे। तब से छात्र एडमिशन की तारीख का इंतजार कर रहे थे।

कैसे होगी आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय पहले ही छात्रों के लिए आवेदन पोर्टल खोल चुके हैं। केंद्रीकृत आवेदन प्रक्रिया के तहत छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में छात्रों को अपनी पसंद के 5 महाविद्यालयों का चयन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

अब जारी होगी अंतिम तिथि भी

उच्च शिक्षा विभाग की तिथि घोषित न होने के कारण विश्वविद्यालय आवेदन की अंतिम तिथि नहीं दे पा रहे थे। अब विश्वविद्यालय अपने स्तर पर अंतिम तिथि और प्रवेश के विभिन्न चरणों की तिथियां जल्द जारी करेंगे।

अधिकतर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों ने हेल्पडेस्क भी शुरू कर दिए हैं। कोई भी समस्या होने पर छात्र वहां संपर्क कर सकते हैं।

छात्रों और कॉलेजों को मिली राहत

12वीं का रिजल्ट आने के बाद से छात्र एडमिशन (College Admission) के लिए कॉलेजों के चक्कर काट रहे थे। लेकिन तिथि घोषित न होने से कॉलेज भी उन्हें वापस कर रहे थे। अब तिथि घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और महाविद्यालयों ने राहत की सांस ली है। छात्र भी अब सीधे पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन 2026 कब से शुरू होगा?
    16 जून 2026 से छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। जुलाई के अंत तक प्राचार्य स्तर पर दाखिला मिल सकेगा। 14 अगस्त तक कुलपति की अनुमति से भी एडमिशन संभव है।
  2. CG कॉलेज एडमिशन 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
    विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन में 5 पसंदीदा महाविद्यालयों का चयन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़ें...

मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए सूची जारी, जानें सीटों की संख्या?

छत्तीसगढ़ के 751 आत्मानंद स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें पूरी डिटेल्स

एमपी कॉलेज एडमिशन 2026: पांच मई से शुरू होगी दौड़, इस बार तय टाइमलाइन में पूरी होगी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग की लापरवाही: 4 साल से 760 प्रोफेसर पद खाली, पढ़ाई ठप्प

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • कॉलेज में एडमिशन
  • एडमिशन
  • College Admission
  • छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग
64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Ashish Bhardwaj

64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल

By Arun Tiwari

रायपुर में पानी पर 427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे, साढ़े छह करोड़ की टैंकरों से वाटर सप्लाई पर सवाल
दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज

By Umeshwari Baghel

दीपक टंडन केस में बड़ा खुलासा: पूछताछ में सामने आए IAS-IPS और नेताओं के नाम, तीन आईफोन खोल सकते हैं कई राज
कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित

By Ashish Bhardwaj

कांग्रेस के पास बहुमत, फिर भी BJP का प्रधान! बालेसर में आरक्षण ने बदला सत्ता का गणित
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान

By Aman Vaishnav

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, MPPSC, रोजगार, किसान, बिजली और सहकारी बैंकों को लेकर हुए कई बड़े ऐलान
किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?

By Raghvendra Singh Rathore

किसानों को 368 करोड़ के नुकसान का दावा, बाजरा खरीद का वादा अधूरा, क्या पंचायत चुनाव में भाजपा को पड़ा भारी?
जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की हेरिटेज विरासत पर UNESCO की नजर, अब सरकार की होगी अग्निपरीक्षा