बांग्लादेशियों का मद्दगार हिंदू नाम से चला रहा था कंप्यूटर सेंटर,पकड़ा

Marut raj | Feb 18, 2025, 15:12 IST
Share
Computer center operator arrested for making fake documents for Bangladeshis in Raipur the sootr
Computer center operator arrested for making fake documents for Bangladeshis in Raipur the sootr

आरोपियों ने 2017 में भी बांग्लादेशियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन जाली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने के बाद बांग्लादेशियों ने वीजा हासिल कर लिया था।

Computer center operator arrested for making fake documents for Bangladeshis in Raipur : बांग्लादेशियों के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सत्कार कंप्यूटर सेंटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को टिकरापारा, रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक कंप्यूटर भी जब्त किया गया है।

इसमें 40 से अधिक लोगों के पैन कार्ड, आधार कार्ड और मार्कशीट सहित पहचान संबंधी दस्तावेज हैं। इसमें अब्दुल रज्जाक नामक एक संदिग्ध का वीजा और पासपोर्ट भी मिला है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। पुलिस टीम एक अन्य आरोपी शेख अली की भी तलाश कर रही है। यह भी फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव जीता तो BJP ने काटा बवाल... जमकर हंगामा

भाइयों के साथ मिलकर बनाए फर्जी दस्तावेज

पुलिस के अनुसार नयापारा का रहने वाला मोहम्मद आरिफ सत्कार नाम से कंप्यूटर सेंटर चलाता है और प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। वह पिछले 12 साल से कंप्यूटर सेंटर चला रहा है। इस दौरान वह अपने कारोबार की आड़ में फर्जी दस्तावेज तैयार करता रहा है।

आरिफ मुख्य रूप से बांग्लादेशी नागरिक शेख इस्माइल के लिए अपने भाइयों शेख अकबर और शेख साजन के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाने का काम करता है। उसने सय्यैद अली नामक व्यक्ति के शैक्षणिक रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर इस्माइल का पांचवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया।

ये खबर भी पढ़ें... मुस्लिम नेताओं ने कराया 30 हजार एकड़ जमीन पर कब्जा... चला कानूनी डंडा

इसे बाद में वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवाने का आधार बनाया गया। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाने में मदद की। यह पूरा काम संजय नगर के शेख अली के इशारे पर किया गया। पुलिस इसकी तलाश कर रही है। बांग्लादेश के तीन अवैध घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए लिए गए थे।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के समधी , रेणुका की बेटी का फैसला कुछ ही देर में

आधा दर्जन से ज्यादा लोग गए इराक

आरोपियों ने 2017 में भी दूसरों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन जाली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने के बाद आरोपियों ने वीजा हासिल कर लिया था। कंप्यूटर संचालक की ओर से बनाए गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधा दर्जन लोग इराक गए।

RSS से चुनाव लड़ना सीखेगी कांग्रेस, चौथी बड़ी हार के बाद....

FAQ

  1. मोहम्मद आरिफ ने फर्जी दस्तावेज़ बनाने का काम किसके लिए किया था ?
    मोहम्मद आरिफ ने बांग्लादेशी नागरिक शेख इस्माइल के लिए अपने भाइयों शेख अकबर और शेख साजन के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज़ बनाए थे।
  2. पुलिस ने मोहम्मद आरिफ से क्या सामग्री जब्त की है ?
    पुलिस ने मोहम्मद आरिफ से एक कंप्यूटर जब्त किया है, जिसमें 40 से अधिक लोगों के पैन कार्ड, आधार कार्ड, मार्कशीट सहित पहचान संबंधी दस्तावेज पाए गए हैं।
  3. आरोपियों ने किस देश के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए थे और उनका क्या इस्तेमाल हुआ ?
    आरोपियों ने बांग्लादेश के तीन अवैध घुसपैठियों के लिए फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए थे, जिनका इस्तेमाल पासपोर्ट और वीजा बनाने में हुआ था, और इसके बाद कुछ लोग इराक गए।

Tags:
  • Raipur News
  • Raipur Crime News
  • रोहिंग्या मुसलमान
  • रायपुर क्राइम न्यूज
  • बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान
  • cg raipur news
  • बांग्लादेशी और रोहिंग्या
  • अवैध अप्रवासी
  • illegal immigrants indian
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा