कांग्रेस ने आकाश शर्मा को बनाया प्रत्याशी, सुनील सोनी को देंगे टक्कर

Kanak Durga Jha | Oct 22, 2024, 16:51 IST
Share
Congress made Akash Sharma candidate raipur south assembly by election 2024
Congress made Akash Sharma candidate raipur south assembly by election 2024

Raipur South Assembly By-Election 2024 : लंबा इंतजार करवाने के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आकाश शर्मा को टिकट दिया है।

Raipur South Assembly By-Election 2024 : छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया है। लंबा इंतजार करवाने के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आकाश शर्मा को टिकट दिया है। आकाश शर्मा बीजेपी के गढ़ रायपुर दक्षिण विधानसभा में पूर्व सांसद व बीजेपी के कद्दावर नेता सुनील सोनी को टक्कर देंगे।

BJP से सोनी... अब कांग्रेस से ब्राह्मण या वैश्य को मिला टिकट तो किसका होगा पलड़ा भारी

छत्तीसगढ़ की बेटी को झारखंड में BJP का टिकट, राज्यपाल-पूर्व CM की बहू

कौन हैं आकाश शर्मा ?

आकाश शर्मा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। सात साल तक वह एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। 2018-2023 के विधानसभा चुनाव में आकाश शर्मा दावेदार नेता रहे। हालांकि पार्टी ने 2018 में कन्हैया अग्रवाल और 2023 में दूधाधारी मठ के महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया था। कांग्रेस ने इन्हें इस सीट से ब्राह्मण वोटरों को साधने के लिए टिकट दिया है। दूसरी वजह यह भी है कि आकाश शर्मा युवा नेता हैं। कई सालों से कांग्रेस दल में एक्टिव हैं।

कांग्रेस में टिकट की लड़ाई दिल्ली पहुंची, दावेदारों के तेवर ने दी टेंशन

महिलाएं तय करेंगी बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर कौन बनेगा विधायक

कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड, कितना आएगा काम?

कांग्रेस ने पूर्व में भी इस सीट से दो बार ब्राह्मण को टिकट दिया। लेकिन, दोनों बार कांग्रेस भारी बहुमत से हारी थी। इस बार कांग्रेस ने फिर से चुनावी मैदान में ब्राह्मण उम्मीदवार को उतारा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस उम्मीदवार रामसुंदर दास को बुरी तरह मात दी थी। चुनाव में बृजमोहन ने अपने ही गुरु दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को सबसे अधिक वोटों से हराया था।

क्या है इस सीट का समीकरण

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ है। इस सीट से बृजमोहन अग्रवाल चार बार विधायक बने। राजनीति के जानकार रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट व्यापारियों का क्षेत्र होने के कारण इस सीट से किसी ब्राह्मण उम्मीदवार का जीतना कठिन मानते हैं। अब तक के नतीजों के अनुसार इस सीट पर वैश्य जाती के उम्मीदवारों का ही जादू चल पाया है।

Tags:
  • Chhattisgarh
  • आकाश शर्मा
  • आकाश शर्मा छत्तीसगढ़
  • CG Congress
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा
  • Raipur South Assembly By-Election 2024
  • Raipur South Assembly By-Election
  • कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा
  • congress candidate akash sharma
ओबीसी केस में आज फैसला संभावित, हाईकोर्ट की डबल बैंच में केस लिस्ट, लाखों अभ्यर्थियों की टिकी निगाहें

By Sanjay Gupta

ओबीसी केस में आज फैसला संभावित, हाईकोर्ट की डबल बैंच में केस लिस्ट, लाखों अभ्यर्थियों की टिकी निगाहें
कांग्रेस रामभरोसे, चापलूसी मेरे खून में नहीं...पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए सवाल, नेतृत्व पर साधा निशाना

By Jageshwar prasad

कांग्रेस रामभरोसे, चापलूसी मेरे खून में नहीं...पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने फिर उठाए सवाल, नेतृत्व पर साधा निशाना
एमपी में बच्चों को बेहतर शिक्षा देना पड़ा भारी, स्कूल किया अच्छा तो थमा दिया नोटिस

By Manya Jain

एमपी में बच्चों को बेहतर शिक्षा देना पड़ा भारी, स्कूल किया अच्छा तो थमा दिया नोटिस
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप, 930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से मचा हड़कंप

By Sourabh Bhatnagar

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के OSD पर एक करोड़ लेने का आरोप, 930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से मचा हड़कंप
6 सीबीआई अफसरों के खिलाफ दर्ज होगी आपराधिक शिकायत, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

By Arun Tiwari

6 सीबीआई अफसरों के खिलाफ दर्ज होगी आपराधिक शिकायत, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
जयपुर पुलिस की हिरासत में मरा ऋतुराज नाबालिग निकला, जन्म प्रमाण पत्र में 2009 की जन्मतिथि दर्ज

By Jageshwar prasad

जयपुर पुलिस की हिरासत में मरा ऋतुराज नाबालिग निकला, जन्म प्रमाण पत्र में 2009 की जन्मतिथि दर्ज
आज रायपुर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय: साइबर जागृति से लेकर करमा रितिर-2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल

By Harrison Masih

आज रायपुर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय: साइबर जागृति से लेकर करमा रितिर-2026 कार्यक्रम में होंगे शामिल