मनरेगा का नाम बदलने पर शुरु हुआ आंदोलन, कौशल्या धाम से निकली कांग्रेस की पदयात्रा
Arun Tiwari | Jan 16, 2026, 17:21 IST
congress-mnrega-bachao-sangram-padyatra-raipur
रायपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा माता कौशल्या धाम, चंदखुरी से शुरू होकर पुराने विधानसभा चौक तक पहुंची। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने, बजट में कटौती करने का आरोप लगाया।
NEWS IN SHORT
- रायपुर में कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पदयात्रा निकाली।
- पदयात्रा चंदखुरी के माता कौशल्या धाम से शुरू होकर पुराने विधानसभा चौक तक पहुंची।
- कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया।
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
- मजदूरी भुगतान में देरी और बजट कटौती को लेकर कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया।
NEWS IN DETAIL
यात्रा के दौरान मनरेगा के समर्थन में नारेबाजी की जा रही है और आम लोगों को सरकार की नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। इस पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कई सीनियर नेता, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
मनरेगा को खत्म करने का आरोप :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने VB-G RAM G योजना का हवाला देते हुए कहा कि इससे मनरेगा के अधिकार कमजोर होंगे और गांवों में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। कांग्रेस ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले का भी विरोध किया है। नेताओं का कहना है कि यह फैसला सिर्फ नाम बदलने का नहीं, बल्कि गांधीजी के विचारों और ग्रामीण रोजगार की सोच को कमजोर करने की कोशिश है।
मजदूरी भुगतान पर सवाल :
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा को कमजोर करने के किसी भी प्रयास को वह स्वीकार नहीं करेगी। पार्टी ने घोषणा की है कि इस मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर जिला, ब्लॉक और नगर स्तर पर कांग्रेस संगठन उपवास और आंदोलन में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन मनरेगा से जुड़े अधिकारों, काम के दिनों और मजदूरी की गारंटी पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस अगले दो महीने चलाएगी मनरेगा बचाओ संग्राम,सचिन पायलट ने ली कमेटी की बैठक
सचिन पायलट का आज रायपुर दौरा, मनरेगा आंदोलन और संगठन पर रहेगा फोकस
मनरेगा पर इंदौर में राहुल गांधी के उपवास पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बचेगा देश का एक दिन का अन्न
मनरेगा का नाम बदलने पर शुरु हुआ आंदोलन, कौशल्या धाम से निकली कांग्रेस की पदयात्रा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari