कौन हैं भगत जिन्होंने किया पायलट को आउट, क्या भूपेश बघेल पर भारी पड़ा पंजाब का विवाद
Arun Tiwari | Updated:
कांग्रेस-संगठन-परिवर्तन-सुखदेव-भगत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव करते हुए सचिन पायलट की जगह झारखंड के सांसद सुखदेव भगत को नया प्रभारी बनाया गया है। अब भगत पर संगठन को एकजुट और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
RAIPUR : कांग्रेस आलाकमान ने संगठन के प्रदेश प्रभार में बड़ा बदलाव कर कई संकेत दे दिए हैं। राहुल गांधी ने यह साफ कर दिया है कि सरकार बनाने की तैयारी में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
लंबे समय से छत्तीसगढ़ का प्रभार संभाल रहे सचिन पायलट को आउट कर सुखदेव भगत को इन किया गया है। आखिर कौन हैं सुखदेव भगत जिन्होंने पायलट को रिप्लेस किया है।
वहीं सवाल यह भी है कि क्या भूपेश बघेल पर पंजाब का चन्नी विवाद भारी पड़ा है। क्या गुटबाज़ी खत्म करने नाकाम रहने के कारण भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम भेज दिया गया है।
कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रभारी को बदल दिया है। पार्टी ने झारखंड के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने सचिन पायलट की जगह ली है। वहीं पायलट को अब पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम के प्रभारी बनाया गया है।
सुखदेव भगत के सामने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को फिर से मजबूत करने की बड़ी चुनौती होगी। 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी लगातार संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कोशिश कर रही है।
ऐसे में नए प्रभारी की नियुक्ति को कांग्रेस की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भगत अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन की सर्जरी कर सकते हैं।
नए प्रभारी के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रदेश में कांग्रेस के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने की होगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने, निष्क्रिय संगठन को सक्रिय करने और वरिष्ठ नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर उनका फोकस रह सकता है।
सुखदेव भगत के जल्द छत्तीसगढ़ दौरे पर आने की संभावना है। दौरे के दौरान वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
इसके साथ ही संभाग और जिला स्तर के नेताओं से भी फीडबैक लिया जा सकता है।नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में 2018 में सरकार बनाने वाली कांग्रेस को 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवानी पड़ी थी। इसके बाद से पार्टी लगातार संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा करने की कोशिश कर रही है।
आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब सिर्फ बड़े नेताओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। ऐसे में सुखदेव भगत का अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
सुखदेव भगत का राजनीतिक सफर शुरू होने से पहले वह प्रशासनिक सेवा में रह चुके हैं। वर्ष 2005 में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर लोहरदगा से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
2015 में लोहरदगा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने फिर जीत दर्ज की। इस दौरान वह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2013 से 2017 तक वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे।
सुखदेव भगत वर्ष 2019 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की।
कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें लोहरदगा सीट से मैदान में उतारा। भगत ने चुनाव जीतकर लोकसभा में वापसी की। पार्टी ने उन्हें अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां और पर्यवेक्षक की भूमिका भी दी।
अब कांग्रेस ने उनके इसी लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव को छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल करने का फैसला किया है। उनके सामने प्रदेश में बिखरे संगठन को एकजुट करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आने वाले चुनावों के लिए पार्टी का मजबूत जमीनी ढांचा तैयार करने की चुनौती होगी।
सुखदेव भगत के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या वह अपने अनुभव के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई ऊर्जा भर पाते हैं और 2023 की हार के बाद पार्टी को दोबारा मजबूत राजनीतिक स्थिति में ला पाते हैं।
आमेर में कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध, टिकट को लेकर भड़का लोगों का गुस्सा
पायलट को छत्तीसगढ़ और भूपेश को पंजाब से हटाया, सुखदेव भगत कांग्रेस के नए प्रभारी
राजस्थान की चिट्ठी: CJI विवाद, कांग्रेस में बवाल और इलाज के इंतजार में बेटी की मौत
सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के कर्मों की माफी मांगें
लंबे समय से छत्तीसगढ़ का प्रभार संभाल रहे सचिन पायलट को आउट कर सुखदेव भगत को इन किया गया है। आखिर कौन हैं सुखदेव भगत जिन्होंने पायलट को रिप्लेस किया है।
वहीं सवाल यह भी है कि क्या भूपेश बघेल पर पंजाब का चन्नी विवाद भारी पड़ा है। क्या गुटबाज़ी खत्म करने नाकाम रहने के कारण भूपेश बघेल को पंजाब से हटाकर असम भेज दिया गया है।
कांग्रेस में बड़ा बदलाव:
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सर्जरी:
ऐसे में नए प्रभारी की नियुक्ति को कांग्रेस की इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भगत अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन की सर्जरी कर सकते हैं।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की चुनौती:
सुखदेव भगत के जल्द छत्तीसगढ़ दौरे पर आने की संभावना है। दौरे के दौरान वे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
इसके साथ ही संभाग और जिला स्तर के नेताओं से भी फीडबैक लिया जा सकता है।नए प्रभारी की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक संगठन को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं।
2023 की हार के बाद कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती:
आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अब सिर्फ बड़े नेताओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर जोर दे रही है। ऐसे में सुखदेव भगत का अनुभव पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है।
प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए:
2015 में लोहरदगा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने फिर जीत दर्ज की। इस दौरान वह झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वर्ष 2013 से 2017 तक वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे।
कांग्रेस से भाजपा और फिर कांग्रेस में वापसी:
कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें लोहरदगा सीट से मैदान में उतारा। भगत ने चुनाव जीतकर लोकसभा में वापसी की। पार्टी ने उन्हें अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां और पर्यवेक्षक की भूमिका भी दी।
अब छत्तीसगढ़ की चुनौती:
सुखदेव भगत के सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहेगा कि क्या वह अपने अनुभव के जरिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नई ऊर्जा भर पाते हैं और 2023 की हार के बाद पार्टी को दोबारा मजबूत राजनीतिक स्थिति में ला पाते हैं।
FAQ
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी किसे बनाया गया है?
झारखंड के लोहरदगा से सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सचिन पायलट की जगह ली है। - सुखदेव भगत कौन हैं और उनका राजनीतिक बैकग्राउंड क्या है?
सुखदेव भगत प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए नेता हैं। वे झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (2013-2017) रह चुके हैं और वर्तमान में लोहरदगा सीट से लोकसभा सांसद हैं। - सचिन पायलट को अब कौन सी नई जिम्मेदारी दी गई है?
सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ के प्रभार से मुक्त कर पंजाब कांग्रेस का नया ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) महासचिव प्रभारी बनाया गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
पायलट को छत्तीसगढ़ और भूपेश को पंजाब से हटाया, सुखदेव भगत कांग्रेस के नए प्रभारी
राजस्थान की चिट्ठी: CJI विवाद, कांग्रेस में बवाल और इलाज के इंतजार में बेटी की मौत
सीएम मोहन यादव बोले राहुल गांधी मप्र आ रहे स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के कर्मों की माफी मांगें
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad