कांग्रेस की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, हाथ से निकल गई एक और नगर सरकार

Marut raj | Feb 20, 2024, 17:38 IST
Share
सीजी
सीजी

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों जनपद पंचायत हाथ से फिसलने के बाद अब एक और स्थानीय निकाय कांग्रेस के हाथ से निकल गया है। भाजपा पार्षद दल की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। जानिए कहां का है यह मामला...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों जनपद पंचायत हाथ से फिसलने के बाद अब एक और स्थानीय निकाय उसके हाथ से निकल गया है। कांग्रेस के हाथ से निकलने वाली नगर सरकार है तखतपुर नगर पालिका तखतपुर नगर पालिका में भी सत्ता परिवर्तन के लिए प्रस्ताव पारित हो गया है। तखतपुर में भाजपा पार्षद दल इसके लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

BJP के ही विधायक ने कही इस्तीफे की बात तो मंत्री ने कर दी यह घोषणा

5 के मुकाबले 10 वोट से प्रस्ताव पास

लग्जरी कार से चोर उठा ले गए BJP नेता का बकरा, छानबीन में जुटी पुलिस

ज्ञात हो कि तखतपुर में 4 साल से कांग्रेस (Congress) की अध्यक्ष थीं। विधानसभा चुनाव के बाद पार्षदों के दल बदल के कारण समीकरण बदल गया और भाजपा पार्षद दल कांग्रेस अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव ले आया। कलेक्टर के निर्देश पर पीठासीन अधिकारी एसडीएम वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ के द्वारा इसके लिए परिषद की बैठक बुलाई गई। मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान हुआ। प्रस्ताव 5 के मुकाबले 10 मत से पारित हो गया। इस तरह नगर में भी कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, जानें

वाड्र्फनगर जनपद पंचायत निकल चुकी हाथ से

प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही स्थानीय निकायों में भी बदलाव देखने को मिल रह है। ऐसा ही एक मामला वाड्र्फनगर जनपद पंचायत का आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जनपद पंचायत के सदस्यों ने जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर मनमानी करने और मद की राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। जनपद पंचायत के सदस्यों ने कहा कि जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किसी भी सदस्यों की बात नहीं सुनते हैं। मनमानी तरीके से शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जाता है। इस तरह के आरोप लगाते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों ही कांग्रेस समर्थित थे

फूल बेचने वाला बना रहा था 'फूल', आधा करोड़ जब्त, जानिए कैसे पकड़ा गया

मीडिया से बात करते हुए वाड्र्फनगर एसडीएम चेतन साहू ने कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था इसको लेकर बैठक बुलाई गई थी। इसमें कुल 25 सदस्यों ने मतदान किया। इस दौरान 20 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े और 5 वोट विपक्ष में डाले गए। इस तरह से अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष को कुर्सी से हाथ धोना पड़ा।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा