कोनोकार्पस पेड़ पर सरकार का बड़ा एक्शन... अब नर्सरी से लेकर निगम तक सब पर नजर

VINAY VERMA | Jul 08, 2026, 15:07 IST
Share
छत्तीसगढ़ में कोनोकार्पस पेड़ बैन 2026
छत्तीसगढ़ में कोनोकार्पस पेड़ बैन 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए विदेशी प्रजाति के कोनोकार्पस पौधे के नए रोपण पर रोक लगा दी है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने पर्यावरण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में कोनोकार्पस प्रजाति का नया पौधा नहीं लगाया जाएगा। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने राजपत्र में अधिसूचना जारी कर इस विदेशी पौधे के रोपण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

सरकार का कहना है कि यह पौधा पर्यावरण, भूजल और जनस्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। इसलिए अब किसी भी सरकारी विभाग, नगर निगम, पंचायत, संस्था या निजी व्यक्ति को इसका नया पौधा लगाने की अनुमति नहीं होगी।

सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट बनी वजह

इस फैसले के पीछे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित केंद्रीय सशक्त समिति की रिपोर्ट है। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कोनोकार्पस को आक्रामक विदेशी प्रजाति बताया था।

रिपोर्ट में कहा गया कि यह पौधा स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाता है। प्राकृतिक पारिस्थितिकी का संतुलन बिगाड़ता है। इसी रिपोर्ट के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

चार बड़े खतरे... इसलिए लगा बैन

सरकार का कहना है कि कोनोकार्पस की जड़ें जमीन में काफी गहराई तक जाती हैं। इससे भूजल का तेजी से दोहन होता है। यह स्थानीय पेड़-पौधों की बढ़त रोकता है। इसके परागकण सांस, दमा और एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ा सकते हैं।

यही वजह है कि इसे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य दोनों के लिए जोखिम माना गया है। अब शहरों में इसकी जगह देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पुराने पौधे भी हटेंगे

सरकार ने सिर्फ नए पौधों पर रोक नहीं लगाई है। जहां पहले से कोनोकार्पस लगे हैं, उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से हटाने की तैयारी है। उनकी जगह नीम, पीपल, बरगद, करंज, अमलतास और दूसरी देशी प्रजातियां लगाई जाएंगी।

इससे स्थानीय पारिस्थितिकी को मजबूत करने की कोशिश होगी। नगर निगमों और विकास प्राधिकरणों को भी इसी दिशा में काम करना होगा।

अब बहाना नहीं चलेगा

सरकार ने साफ कर दिया है कि मामले को जनहित से जुड़ा मानते हुए आपत्तियां मांगने की सामान्य प्रक्रिया भी नहीं अपनाई गई। यानी फैसला सीधे लागू कर दिया गया।

अब अगर कोई नर्सरी, संस्था या विभाग प्रतिबंध के बावजूद कोनोकार्पस का रोपण करता है तो उसके खिलाफ पर्यावरण कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

शहरों की हरियाली का बदलेगा चेहरा

अब तक सड़क डिवाइडर, पार्क और सरकारी परिसरों में तेजी से बढ़ने वाले कोनोकार्पस का खूब इस्तेमाल होता था। सरकार के इस फैसले के बाद शहरी हरियाली का पूरा मॉडल बदलने वाला है। अब जोर स्थानीय और पर्यावरण के अनुकूल पौधों पर रहेगा।

सरकार का मानना है कि अब देशी प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाएगा और पुराने पौधों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाने की तैयारी है। इससे आने वाले वर्षों में प्रदेश की जैव विविधता, भूजल और पर्यावरण संरक्षण को बड़ा फायदा मिलेगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

हाथियों के गोबर से बन रहा एलीफेंट रेस्टोरेंट, एआई के जरिए हो रही निगरानी

मंत्री विजय शाह की कमिश्नर को धमकी! पौधा लगाते हुए बोले-पेड़ मुरझाया तो आपकी सांसें बंद

गरियाबंद में उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व एरिया में बाघ होने की पुष्टि, कैमरे में कैद हुई फोटो, सालों बाद दिखा टाइगर

AI, ड्रोन और आदिवासी ट्रैकर्स से बाघ बचाने की नई जंग

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • पर्यावरण संरक्षण
  • जैव विविधता
  • पर्यावरण विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि