छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर, राजनांदगांव में एक सप्ताह में दूसरी मौत

Krishna Kumar Sikander | Jun 23, 2025, 13:42 IST
Share
Corona wreaks havoc in Chhattisgarh the sootr
Corona wreaks havoc in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है और यह अब 11 जिलों में फैल चुका है। राजनांदगांव में बीते 24 घंटों में एक और कोविड मरीज की मौत हो गई, जो एक सप्ताह के भीतर जिले में इस बीमारी से दूसरी मौत है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है और यह अब 11 जिलों में फैल चुका है। राजनांदगांव में बीते 24 घंटों में एक और कोविड मरीज की मौत हो गई, जो एक सप्ताह के भीतर जिले में इस बीमारी से दूसरी मौत है। मृतक, लखोनी निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, हृदय रोग, सांस की तकलीफ और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से पहले से पीड़ित था। शनिवार देर रात पेंड्री के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस

मरीज की कोविड जांच पॉजिटिव

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 जून को मरीज की कोविड जांच पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। उनके परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर ने बताया कि मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

ये खबर भी पढ़ें... Covid Cases In CG : छत्तीसगढ़ में बढ़े कोविड केस... राजधानी में मिले 10 नए पेशेंट

पहली मौत 16 जून को

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी

इससे पहले, 16 जून को राजनांदगांव के ही 86 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 से मृत्यु हो गई थी। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और रायपुर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस के लिए भर्ती थे। जांच में कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में स्क्रब टाइफस बीमारी ने दी दस्तक... ये है लक्षण

रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मामले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक 172 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जो 11 जिलों में फैले हैं। इनमें से 82 मामले अकेले रायपुर से और 38 बिलासपुर से सामने आए हैं। शेष 47 मामले अन्य 9 जिलों से हैं। यानी, प्रदेश के 75% से अधिक मामले रायपुर और बिलासपुर से हैं। वर्तमान में 62 सक्रिय मामले हैं, जिनमें 50 मरीज होम आइसोलेशन में और 12 अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक 103 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्कता बरत रहा है और लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।

thesootr links
• मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
• रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

CG कोरोना अपडेट | छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर | राजनांदगांव में एक सप्ताह में दूसरी मौत | Corona wreaks havoc in Chhattisgarh | second death in a week in Rajnandgaon

Tags:
  • कोरोना
  • Corona
  • CG कोरोना अपडेट
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर
  • राजनांदगांव में एक सप्ताह में दूसरी मौत
  • Corona wreaks havoc in Chhattisgarh
  • second death in a week in Rajnandgaon
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज