इस App से हुई करोड़ों की ठगी, डॉलर में रिटर्न देने का झांसा

Krishna Kumar Sikander | Apr 08, 2025, 14:13 IST
Share
Crores rupees defrauded through app people were lured returns in dollars the sootr
Crores rupees defrauded through app people were lured returns in dollars the sootr Photograph: (Crores rupees defrauded through app people were lured returns in dollars the sootr)

छत्तीसगढ़ में सहित देशभर में Treasure NFT ने युवाओं को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर ठगी की। इस ऐप से ठगी का शिकार बड़े शहर ही नहीं, छोटे शहर भी शामिल।

छत्तीसगढ़ में सहित देशभर में एक फर्जी ऐप Treasure NFT ने युवाओं को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर अकेले छत्तीसगढ़ के कवर्धा से 1 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इस ऐप से ठगी का शिकार केवल बड़े शहर नहीं, बल्कि छोटे शहर भी हुए हैं। पूरे देश में यह आंकड़ा अरबों रुपये तक पहुंच चुका है। महत्वपूर्ण बात यह है कि कुछ स्थानीय युवा इस ऐप के एजेंट बन गए और अन्य युवाओं को ‘रोजगार’और ‘तेजी से पैसा कमाने’का लालच देकर इसमें जोड़ते रहे।

ये खबर भी पढ़ें... CG में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, बदलेंगे कई जिलों के कलेक्टर-SP

जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर ठगी

देशभर में तेजी से फैले फर्जी ऐप Treasure NFT ने युवाओं को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये की ठगी कर ली है। यह ऐप 25 दिनों में पैसे दोगुने करने और डॉलर में रिटर्न देने का झांसा देता था। जब लोगों ने पैसा वापस मांगना शुरू किया तो ऐप और कंपनी दोनों गायब हो गए। इस ठगी का शिकार अब छोटे शहर भी हो रहे हैं। Treasure NFT एक विदेशी फ्रॉड ऐप है। यह ऐप सुनियोजित तरीके से देशभर में आर्थिक अपराध को अंजाम देकर फरार हो गया है। ठगी का शिकार हुए हजारों युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई है।

ये खबर भी पढ़ें... कहीं बारिश तो कहीं 43 डिग्री पहुंचा पारा, जानिए आपके शहर का हाल

पुलिस आप पर भी कर सकती है कानूनी कार्रवाई

Treasure NFT ऐप का अगर आप अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी को इसमें जोड़ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। पुलिस आप पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। साथ ही ऐसे युवाओं की पहचान की जा रही है, जो इस फर्जी स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार और प्रशासन की ओर से साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। इसके बावजूद लोग फर्जी स्कीमों के झांसे में आ रहे हैं, इसलिए किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें... शाहरुख खान के खिलाफ याचिका पर सुनवाई, भ्रामक एडवरटाइजमेंट का केस

जालसाजी, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका

एनएफटी किसी संपत्ति का ब्लॉकचेन प्रतिनिधित्व है। एनएफटी निवेश किसी संपत्ति पर स्वामित्व की स्पष्ट श्रृंखला स्थापित करने में सहायक होता है, लेकिन इसमें जालसाजी, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है। एनएफटी द्वारा टोकनकृत संपत्ति गैर-मौजूद, डुप्लिकेट या दागी हो सकती है।आप भारत में कानूनी रूप से एनएफटी बना सकते हैं, खरीद सकते हैं या बेच सकते हैं। एनएफटी की बिक्री से प्राप्त लाभ कर योग्य है। एनएफटी लेनदेन के लिए क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करते समय हमेशा आरबीआई के दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स

Tags:
  • CG News
  • 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा का मामला
  • lured money
  • छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी की
  • crores
  • app
  • इन्वेस्टमेंट कराने का झांसा देकर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा