पर्यटन स्थलों में भीड़ बढ़ी... लेकिन सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं, जलप्रपात में 4 डूबे

Kanak Durga Jha | Jul 10, 2025, 12:30 IST
Share
Crowds increased tourist spots no security arrangement 4 drowned waterfall
Crowds increased tourist spots no security arrangement 4 drowned waterfall

बस्तर में बारिश का मौसम आते ही नदी-नाले उफान पर होते हैं और यहां के जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। चित्रकोट जलप्रपात जिसे मिनी नियाग्रा कहा जाता है।

बस्तर में बारिश का मौसम आते ही नदी-नाले उफान पर होते हैं और यहां के जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। चित्रकोट जलप्रपात जिसे मिनी नियाग्रा कहा जाता है। तीरथगढ़ जलप्रपात जिसे बस्तर की जान कहा जाता है। चित्रकोट के पास स्थित मिनी गोवा और मेद्री घूमड़ जैसे पर्यटन स्थल पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। लेकिन यही खूबसूरती कई बार जानलेवा भी साबित होती है।

ये खबर भी पढ़िए...दुर्ग में भारी बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, गांवों में खतरे की चेतावनी जारी

4 की हो चुकी मौत

इस साल अब तक चार पर्यटक अपनी जान गंवा चुके हैं। मिनी गोवा में डूबने से एक युवक तीरथगढ़ में गिरने से एक पर्यटक और मेंंद्री घूमड़ में एक युवक व एक युवती की मौत हो चुकी है। हर साल पर्यटन स्थलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के दावे किए जाते हैं लेकिन हादसे हर बार उन दावों की पोल खोल देते हैं। बस्तर एएसपी का कहना है कि बारिश के मद्देनजर सभी जलप्रपातों और उफनती जगहों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़िए...DSP का बनाया फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट... शातिर मैसेज भेजकर कर रहा पैसों की डिमांड

संबंधित थानों और चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और निर्देश दिए गए हैं कि पर्यटकों को जलप्रपातों के अधिक करीब न जाने दिया जाए। हालांकि यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि सुरक्षा इंतजाम कितने कारगर हैं क्योंकि हादसे अब भी थमे नहीं हैं। बारिश में बस्तर की।

ये खबर भी पढ़िए...अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई... छह जमीनों की रजिस्ट्री पर लगी रोक, 142 पर लग चुका है बैन

शिवनाथ नदी में बाढ़ का खतरा

राजनांदगांव में लगातार बारिश के बाद शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। जिससे 4 जलाशयों से कुल 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। मोंगरा बैराज से 20 हजार क्यूसेक, घुमरिया नाला बैराज से 10,800 क्यूसेक, सूखा नाला बैराज से 5,200 क्यूसेक और खातू टोला बैराज से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें कि राजनांदगांव जिले में अब तक 250 मिमी पानी बरसा है जो औसत से 10 मिमी अधिक है। इसमें से 156 मिमी बारिश पिछले चार दिनों में ही हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...दलहन-तिलहन उगाने वाले किसानों को सरकार देगी 11 हजार रुपए प्रति एकड़

heavy rain | Chhattisgarh Heavy Rain Alert | Heavy rain alert | Heavy rain alert in Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | बस्तर में बाढ़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Heavy rain alert
  • heavy rain
  • Heavy rain alert in Chhattisgarh
  • बस्तर में बाढ़
  • छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज
  • Chhattisgarh Heavy Rain Alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा