सुकमा में तोड़े गए 7 नक्सली स्मारक, CRPF का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी

Harrison Masih | Feb 24, 2026, 18:11 IST
Share
crpf-jawans-demolish-7-naxal-memorials-in-sukma
crpf-jawans-demolish-7-naxal-memorials-in-sukma

सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरपल्ली गांव में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर 7 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई 74वीं और 223वीं बटालियन CRPF तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Sukma. चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरपल्ली गांव में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर 7 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। क्षेत्र में CRPF का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है।

संयुक्त बलों की विशेष कार्रवाई

कार्रवाई 74वीं और 223वीं बटालियन CRPF के निर्देश पर की गई। 74 बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पाण्डे और 223 बटालियन के कमांडेंट नीरज सिंह राठौर के आदेशानुसार विशेष अभियान चलाया गया।

द्वितीय कमान अधिकारी अंगम नरेश सिंह (74 बटा) के निर्देशन में ऑपरेशन संचालित हुआ। सहायक कमांडेंट दयावीर सिंह (E/223) और सुमन सोरभ (C/74) के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना चिंतलनार के प्रभारी विमल बट्टी के नेतृत्व में पुलिस बल भी अभियान में शामिल रहा।

ये खबर भी पढ़ें... CG NEWS | Bijapur में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई | माओवादी स्मारक ध्वस्त

ये खबर भी पढ़ें... sukma Maoist memorial: नक्सलियों के गढ़ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा बलों ने सुकमा में माओवादी स्मारक किया ध्वस्त

मोरपल्ली के दो इलाकों में तोड़े गए स्मारक

सुरक्षा बलों ने मोरपल्ली गांव के जोनापारा में 5 और दोरलापारा में 2, कुल मिलाकर 7 नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया। बताया गया है कि दोरलापारा में बनाया गया एक स्मारक ताड़मेटला में मारे गए एक नक्सली की याद में निर्मित था।

ये खबर भी पढ़ें... आखिरकार तेलंगाना पुलिस ने टॉप लीडर देवजी समेत तीन माओवादियों का सरेंडर किया घोषित

बड़ी संख्या में जवान रहे शामिल

अभियान में 74 बटालियन के उप निरीक्षक/जीडी सुषम कुमार, रोहताश सिंह, दुधनाथ पाल सहित जवान और अधीनस्थ अधिकारी शामिल रहे।
वहीं 223 बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

थाना चिंतलनार के मुख्य आरक्षक धर्मेन्द्र राव, नीरज पाण्डेय सहित थाना स्टाफ ने भी ऑपरेशन में सहयोग किया।

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप तबाह... खूंखार हिड़मा करता था लड़ाके तैयार

क्षेत्र में लगातार अभियान जारी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में विश्वास बहाली के लिए इस तरह की कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सली प्रतीकों और संरचनाओं को हटाना संगठन के प्रभाव को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Tags:
  • CRPF
  • एंटी नक्सल ऑपरेशन
  • CG Naxal News
  • माओवादी स्मारक ध्वस्त
  • sukma Maoist memorial
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा