दलित महिला की राष्ट्रपति से गुहार, बस आपसे ही आस

Krishna Kumar Sikander | Apr 22, 2025, 17:41 IST
Share
Dalit woman plea to the President hope is only from you the sootr
Dalit woman plea to the President hope is only from you the sootr

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के छुरा की 70 वर्षीय दलित महिला ओमबाई बघेल को जब हर दरवाजे से हार गई तो अपने खून से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के छुरा की 70 वर्षीय दलित महिला ओमबाई बघेल को जब हर दरवाजे से हार गई तो अपने खून से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। ओमबाई बघेल ने पत्र में पूर्वजों की समाधि यानी मठ को बलात तोड़े जाने, परिवारजनों के साथ अपमानजनक व्यवहार और न्याय न मिलने की पीड़ा को व्यक्त किया है। ओमबाई का यह पत्र छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतंत्र को आत्ममंथन के लिए विवश कर देने वाला विषय है।

ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर की IPS पूर्वा अग्रवाल बनेंगी IAS

कोई नहीं सुनता तो खून देता है गवाही

ओमबाई बघेल ने कहा कि जब कोई नहीं सुनता, तब खून गवाही देता है। टीबी से जूझ रही ओमबाई ने बताया कि उन्होंने गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी तक कई बार आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनकी पीड़ा में व्यक्तिगत अपमान की वेदना नहीं है, बल्कि यह उस दलित समाज के आत्मसम्मान की गूंज है, जो सामाजिक अन्याय के विरुद्ध अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... इस गांव में 20 दिन में 16 खुदकुशी की कोशिश, एक्सपर्ट्स टीम पहुंची

मर्यादा तोड़ी न उग्रता दिखाई

ओमबाई बघेल ने न कानून की मर्यादा को तोड़ी और न उग्रता का सहारा लिया। उन्होंने उस अस्त्र को उठाया, जिसे सदियों से शोषित वर्ग ने न्याय की अंतिम आशा समझा है। उनको संविधान और उसकी सर्वोच्च संस्थाओं पर विश्वास है। उनकी यह सिर्फ़ एक शिकायत नहीं, बल्कि संविधान के प्रति एक पीड़ित नागरिक की आस्था की अंतिम पुकार है।

ये खबर भी पढ़ें... दादा ने तेंदूए के जबड़े से बचाई पोते की जान

आखिरी विश्वास की पुकार

यह घटना एक चेतावनी है कि अगर संवेदनशीलता और न्यायप्रियता की जगह उपेक्षा ने लेली तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ जाती है। ओमबाई बघेल का खून से लिखा पत्र मात्र एक महिला की चीख नहीं, यह उस व्यवस्था के प्रति आखिरी विश्वास की पुकार है, जिसे अब जवाब देना ही होगा।

ये खबर भी पढ़ें... फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट और अपोलो अस्पताल प्रबंधन पर कसा शिकंजा



Tags : dalit woman | Plea | President | Hope | gariaband | CG News | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • President
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • पत्र
  • राष्ट्रपति
  • गरियाबंद
  • gariaband
  • Plea
  • dalit woman
  • Hope
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा