मीडिया में चला मेलोडी ट्रेंड, दीपक बैज ने बताया हनीमून, बीजेपी बोली कांग्रेस नेता मानसिक दरिद्र
Arun Tiwari | May 21, 2026, 21:59 IST
deepak-baij-statement-modi-meloni-photo
छत्तीसगढ़ की राजनीति में फिर से बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार विवाद की वजह पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात बनीं। दीपक बैज ने तस्वीरों पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री हनीमून मनाने गए हैं।
Raipur. छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। इस बार विवाद की वजह बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इन तस्वीरों को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बैज के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं। इसी दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर “मेलोडी” ट्रेंड चल पड़ा। तस्वीरों में दोनों नेता मुस्कुराते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री “हनीमून मनाने” गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तस्वीरें किसी “वेडिंग शूट” जैसी दिखाई दे रही हैं।
बैज के इस बयान के सामने आते ही बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। बीजेपी नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री के पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाए। बीजेपी प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को पचा नहीं पा रही है और इसलिए इस तरह की टिप्पणियां कर रही है। बीजेपी ने दीपक बैज के बयान को “मानसिक दरिद्रता” और “असभ्य राजनीति” का उदाहरण बताया।
बीजेपी नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और विदेशी नेताओं के साथ उनकी मुलाकात को इस तरह के व्यक्तिगत और हल्के अंदाज में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी नेताओं ने कांग्रेस से इस बयान पर माफी मांगने की भी मांग की है।
वहीं कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर सफाई भी दी गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सोशल मीडिया पर पहले से ही इन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह के मीम्स और टिप्पणियां चल रही थीं। दीपक बैज ने उसी संदर्भ में अपनी बात कही थी। कांग्रेस ने बीजेपी पर मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया और कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर जवाब चाहती है, लेकिन भाजपा केवल बयानबाजी में उलझी हुई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव के बाद देशभर में राजनीतिक बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियों का दौर और तेज हो गया है। सोशल मीडिया के जमाने में नेताओं की हर तस्वीर और हर बयान तुरंत वायरल हो जाता है, जिससे राजनीतिक विवाद भी तेजी से खड़े हो जाते हैं।
इंटरनेट पर छाया पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी का #Melodi
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज, मेलोनी बोलीं...
इटली की PM मेलोनी ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
साय सरकार के दो साल पूरे: दीपक बैज ने साधा निशाना, बोले- झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, जनाधार खत्म
दीपक बैज का तंज:
बीजेपी का पलटवार:
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
क्या बोले बीजेपी नेता:
कांग्रेस की सफाई:
क्या कहते हैं जानकार:
ये खबरें भी पढ़ें...
पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी, वायरल वीडियो में दिखा अनोखा अंदाज, मेलोनी बोलीं...
इटली की PM मेलोनी ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
साय सरकार के दो साल पूरे: दीपक बैज ने साधा निशाना, बोले- झूठ बोलकर सत्ता हासिल की, जनाधार खत्म
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari