54 लाख के डिजिटल फ्रॉड केस में पुलिस को मिली सफलता, मुंबई से दबोचे दो आरोपी

Harrison Masih | Jun 21, 2025, 20:31 IST
Share
digital fraud case of 54 lakhs two accused arrested from Mumbai chattisgarh
digital fraud case of 54 lakhs two accused arrested from Mumbai chattisgarh

देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आए एक हाई-प्रोफाइल डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने मुंबई से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देशभर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आए एक हाई-प्रोफाइल डिजिटल अरेस्ट ठगी केस में दुर्ग पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पुलिस ने मुंबई से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी डिजिटल टैक्स रिफंड और सरकारी लाभ का झांसा देकर भिलाई निवासी पीड़ित से 54 लाख 90 हजार रुपए की ठगी में शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें... मनरेगा में अफसर का डिजिटल फ्रॉड आया सामने, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

क्या है मामला?

पीड़ित को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें फर्जी पुलिस और अफसर बनकर उसे धमकाया गया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ केस है और डिजिटल अरेस्ट किया जा सकता है। डर के मारे पीड़ित ने आरोपियों के कहे अनुसार उनके बताए खातों में किस्तों में 54.90 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

इस मामले में पुलिस पहले ही लखनऊ से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब जांच में मिले सुरागों के आधार पर मुंबई से 2 और आरोपी पकड़े गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... देश में सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड केस, 1.30 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी टीमें

मुंबई से गिरफ्तार आरोपी:

रूषिकेस जोशी, उम्र 37 वर्ष, निवासी – ठाणे, महाराष्ट्र

चंदन बालकरण सरोज, उम्र 30 वर्ष, निवासी – ठाणे, महाराष्ट्र

पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और आधार कार्ड जब्त किया है।

कैसे होता है यह साइबर फ्रॉड?

यह गिरोह "डिजिटल अरेस्ट" या "डिजिटल टैक्स रिफंड" जैसे बहानों से आम लोगों को कॉल करता है। वीडियो कॉल पर नकली सेटअप दिखाया जाता है – जैसे कोई पुलिस थाने या सरकारी दफ्तर हो। फिर लोगों को डराकर उनसे बैंक डिटेल लेकर धीरे-धीरे लाखों की रकम ट्रांसफर करवा ली जाती है।

ये खबर भी पढ़ें... फोटो-वीडियो पर क्लिक करते ही खाते खाली, जानें क्या है फ्रॉड की नई तकनीक स्टेगनोग्राफी

अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार

पहले पकड़े गए (लखनऊ से): दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार, शुभम श्रीवास्तव

अब पकड़े गए (मुंबई से): रूषिकेस जोशी और चंदन सरोज

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस और साइबर टीम की सतर्कता

दुर्ग पुलिस और साइबर सेल की तकनीकी टीम इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग कई राज्यों में फैला हुआ है और देशभर में आम लोगों को निशाना बना रहा है। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

प्रशासन की अपील

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी अनजान कॉल या वीडियो कॉल पर डरें नहीं, और किसी भी तरह की धमकी या ठगी की सूचना तुरंत साइबर सेल या नजदीकी थाने में दें। सरकारी प्रक्रिया में किसी भी भुगतान की मांग वीडियो कॉल पर नहीं की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर में 2 महीने में 3 बुजुगों से पौने 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, सायबर फ्रॉड के हुए शिकार

54 लाख की ठगी | डिजिटल फ्रॉड केस | दो साइबर अपराधी गिरफ्तार | bhilai digital fraud | Online scam

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Online scam
  • 54 लाख की ठगी
  • डिजिटल फ्रॉड केस
  • दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
  • bhilai digital fraud
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा