कांग्रेस में पुराने जिला अध्यक्ष ही बने रहेंगे, चुनाव बाद होगा बदलाव

Kanak Durga Jha | Jan 19, 2025, 10:27 IST
Share
District president will not be changed in Congress the sootr
District president will not be changed in Congress the sootr

District president will not be changed in Congress : पीसीसी चीफ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है। खास बात ये कि सत्ताधारी बीजेपी मंडल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव पूरा कर चुकी है।

District president will not be changed in Congress : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव चौखट पर आ खड़े हुए हैं। इधर, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस संगठन में फेरबदल को लेकर ही उलझी हुई है। कई महीनों से जिला अध्यक्षों को बदले जाने की कवायद चल रही थी। दिल्ली तक मशक्कत की गई, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।

अपना-अपना काम करने को कहा

पीसीसी चीफ ने साफ कर दिया है कि फिलहाल किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है। खास बात ये कि सत्ताधारी बीजेपी मंडल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का चुनाव पूरा कर चुकी है। जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि सीनियर नेताओं के साथ इस संबंध में बैठक हुई है। संगठन को जहां भी कमजोर स्थिति दिखेगी, वहां के लिए सूची आती रहेगी। फिलहाल सभी जिला अध्यक्षों को अपना-अपना काम करने के लिए कहा गया है।

76 जवानों की जान लेने वाला नक्सली हिड़मा, 2000 जवानों को चकमा दे गया

दिल्ली में दे चुके हैं पदाधिकारियों की लिस्ट

जानकारी के अनुसार पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज हाईकमान को पदाधिकारियों की लिस्ट दे चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी मीटिंग हो चुकी है। अब तक केवल 3 जिला अध्यक्षों के नाम ही AICC ने जारी किए हैं। पार्टी में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले ही निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पार्टी ने ऑब्जर्वर भी बना दिए हैं।

धान था नहीं फिर भी कटवा लिए टोकन, ऐसे हुआ खुलासा

लोकसभा चुनाव के बाद से ही बदलाव की चल रही तैयारी

लोकसभा चुनाव के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस संगठन और जिला अध्यक्षों के बदलाव की चर्चा चल रही है। दरअसल, कांग्रेस में कई जिला अध्यक्षों का कार्यकाल पूरा हो गया है। दूसरी ओर बदलाव की संभावना को देखते हुए पुराने जिला अध्यक्ष निकाय चुनाव की तैयारियों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसका सीधा असर निकाय चुनाव की तैयारियों में पड़ता दिख रहा है। अब तक कांग्रेस ने जिलों में बैठकें नहीं की हैं।

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध छत्तीसगढ़ के दुर्ग से गिरफ्तार, जांच तेज

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन में किस मुद्दे पर उलझी हुई है ?
    छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस संगठन जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर उलझी हुई है।
  2. पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर क्या बयान दिया है ?
    पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि फिलहाल किसी प्रकार का कोई फेरबदल नहीं किया जा रहा है और सभी जिला अध्यक्षों को अपना-अपना काम करने के लिए कहा गया है।
  3. कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?
    कांग्रेस पार्टी ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए ऑब्जर्वर भी बना दिए गए हैं।

हमास की तरह नक्सली हिड़मा ने बनाया बंकर, यहां बनता था बम और बंदूक

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • PCC Chief Deepak Baij
  • Chhattisgarh PCC Chief Deepak Baij
  • छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में अहम बदलाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा