111 कार्यकर्ताओं और 26 नेताओं के इस्तीफे से डोंगरगढ़ भाजपा हुई कमजोर
Aishwarya Dwivedi | Aug 04, 2026, 16:24 IST
डोंगरगढ़-बीजेपी-इस्तीफा-संकट
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में 111 कार्यकर्ताओं और 26 नेताओं के इस्तीफों के बाद सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने भी पद छोड़ दिया है। लगातार हो रही बगावत से भाजपा संगठन बेहद कमजोर हो गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- डोंगरगढ़ में थम नहीं रहा भाजपाइयों का इस्तीफा।
- अंदरूनी कलह से डोंगरगढ़ में भाजपा हुई कमजोर।
- 111 कार्यकर्ताओं के बाद पंकज अग्रवाल ने पद छोड़ा।
- नई नियुक्तियों के बावजूद डोंगरगढ़ भाजपा में बढ़ा असंतोष।
- संगठनात्मक खींचतान से डोंगरगढ़ भाजपा की पकड़ ढीली।
डोंगरगढ़ में कमजोर पड़ता भाजपा संगठन
हाल ही में पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की थी। पार्टी को उम्मीद थी कि इससे कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर हो जाएगी। हालांकि, नई नियुक्तियों के अगले ही दिन मंडल सह संयोजक पंकज अग्रवाल ने पद छोड़ दिया। इस फैसले ने साफ कर दिया कि संगठन के भीतर का असंतोष काफी गहरा हो चुका है।
पंकज अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि वे निजी और व्यावसायिक कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। वे अब संगठन को समय देने में असमर्थ हैं। इसी वजह से उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटने का निर्णय लिया है।
पंकज ने पत्र में पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन और अवसर के लिए आभार जताया। उन्होंने अपने इस्तीफे में किसी नेता या पदाधिकारी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। लेकिन, उनके इस कदम से पार्टी की अंदरूनी कमजोरी फिर से उजागर हो गई है।
डोंगरगढ़ भाजपा
सामूहिक इस्तीफों से बिगड़े हालात
इसी दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM – Bharatiya Janata Yuva Morcha) के पूर्व अध्यक्ष सुमित मिश्रा का मामला भी उछला था। सुमित ने पहले अपने पद से इस्तीफा दिया और बाद में उसे वापस ले लिया।
इन तमाम घटनाओं ने डोंगरगढ़ में भाजपा की जमीनी पकड़ को हिलाकर रख दिया है। एक के बाद एक हो रहे इन घटनाक्रमों से आम कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है।
पार्टी नेतृत्व के सामने बड़ी चुनौती
अब सभी की निगाहें राज्य और जिला स्तर के बड़े नेताओं पर टिकी हैं। अगर नेतृत्व ने समय रहते असंतुष्ट धड़े से संवाद नहीं किया, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। फिलहाल, डोंगरगढ़ भाजपा की अंदरूनी कलह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है।
यह खबरें भी पढ़ें...
झारखंड में इसलिए जीत गए सोरेन भैया और हार गई भारतीय जनता पार्टी
पेंड्रा में भारतीय जनता पार्टी ने किया चक्काजाम, प्रदेश में बढ़ती नक्सली हत्याएं और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश
शाजापुर में भारतीय जनता पार्टी का दीपावली मिलन समारोह, जमकर थिरके शिक्षा मंत्री और सांसद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari