दुर्ग में 500 करोड़ का जमीन घोटाला: भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग से हड़प ली 765 एकड़ भूमि,आरोपी गिरफ्तार
Harrison Masih | Aug 29, 2025, 15:43 IST
durg-500 crore-land-scam-bhuinya-software-hacking the sootr
दुर्ग जिले में जमीन के रिकॉर्ड से जुड़ा ऐसा खेल सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग, फर्जी खसरे और करोड़ों के लोन की पूरी साज़िश कैसे रची गई?
Durg 765 Acres Land Scam: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जमीन से जुड़ा अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। पुलिस ने भुइंया सॉफ्टवेयर हैकिंग और फर्जी बंटवारे के जरिए करोड़ों की जमीन और बैंक लोन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में नंदिनी थाना पुलिस ने भिलाई निवासी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार किया है।
ये खबर भी पढ़ें... अरपा भैंसाझार भूमि घोटाला: अब EOW करेगी 1100 करोड़ के भूमि घोटाले की जांच
कैसे किया गया
आरोपियों ने ऑनलाइन राजस्व अभिलेख (भुइंया सॉफ्टवेयर) में हैकिंग कर मूल खसरा नंबरों से छेड़छाड़ की। नए 52 बोगस खसरा नंबर बनाए गए और 765 एकड़ भूमि को अलग-अलग व्यक्तियों के नाम दर्ज कर दिया गया।
इनमें से आधी जमीन शासकीय और आधी निजी थी, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रूपए आंकी गई है। फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों ने बैंकों से मोटे लोन लिए और रकम निजी उपयोग में लगा दी।
ये खबर भी पढ़ें... महिला एवं बाल विकास विभाग में वेतन घोटाला, मनमर्जी से सेवा समाप्त कर्मियों को दे दी सैलरी
यह मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति ने इन फर्जी खसरा नंबरों के आधार पर एचडीएफसी बैंक से लोन लेने की कोशिश की। बैंक ने जब जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई तो गड़बड़ी पकड़ में आई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बड़ा नेटवर्क सामने आया।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा आदिवासी विकास विभाग में 3.83 करोड़ का घोटाला उजागर, फाइलें गायब, FIR दर्ज
प्राथमिक जांच में पाया गया कि इस फर्जीवाड़े में पाटन के पटवारी मनोज नायक और अहिवारा के पटवारी कृष्ण कुमार सिन्हा की आईडी का इस्तेमाल किया गया। एनआईसी से जानकारी मिलने के बाद दोनों पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। आशंका है कि इस घोटाले के तार रायपुर, कोरबा सहित अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता घोटाला, 93 लाख के पत्तों की चोरी, जांच में लीपापोती, रसूखदारों को बचाने का आरोप
नंदिनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) बीएनएस और 66(सी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
इस घोटाले में कई और लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। यह मामला सिर्फ जमीन के फर्जीवाड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सरकारी सिस्टम की सुरक्षा खामियां, बैंकिंग सिस्टम की लापरवाही और भूमाफियाओं की गहरी जड़ें भी उजागर हुई हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... अरपा भैंसाझार भूमि घोटाला: अब EOW करेगी 1100 करोड़ के भूमि घोटाले की जांच
कैसे किया गया 765 एकड़ जमीन घोटाला ?
इनमें से आधी जमीन शासकीय और आधी निजी थी, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रूपए आंकी गई है। फर्जी रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों ने बैंकों से मोटे लोन लिए और रकम निजी उपयोग में लगा दी।
ये खबर भी पढ़ें... महिला एवं बाल विकास विभाग में वेतन घोटाला, मनमर्जी से सेवा समाप्त कर्मियों को दे दी सैलरी
बैंक लोन और निवेश
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिनू राम यादव और एस. राम बंजारे ने षड्यंत्र रचकर भारतीय स्टेट बैंक, नंदिनी शाखा से 36 लाख रूपए का लोन लिया। इस रकम का बड़ा हिस्सा नंद किशोर साहू के खाते में ट्रांसफर किया गया। साहू ने करीब 20 लाख रूपए अपनी निजी कंपनी भिलाई–दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में निवेश कर दिया। पुलिस ने उसे 27 अगस्त को गिरफ्तार किया।
खुलासा कैसे हुआ?
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा आदिवासी विकास विभाग में 3.83 करोड़ का घोटाला उजागर, फाइलें गायब, FIR दर्ज
दुर्ग भूमि घोटाला क्या है?
|
पटवारियों पर गाज
ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता घोटाला, 93 लाख के पत्तों की चोरी, जांच में लीपापोती, रसूखदारों को बचाने का आरोप
पुलिस की कार्रवाई
इस घोटाले में कई और लोगों की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। यह मामला सिर्फ जमीन के फर्जीवाड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सरकारी सिस्टम की सुरक्षा खामियां, बैंकिंग सिस्टम की लापरवाही और भूमाफियाओं की गहरी जड़ें भी उजागर हुई हैं।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari