भिलाई में साइबर ठगों के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई : साइबर अपराधियों को बैंक खाते बेचने वाले 26 गिरफ्तार
Umeshwari Baghel | Published:
भिलाई में साइबर ठगों के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग उपलब्ध कराकर साइबर अपराधियों की मदद कर रहे थे। पुलिस ने डिजिटल और बैंकिंग साक्ष्यों के पर कार्रवाई की।
समझें क्या है पूरा मामला
- दुर्ग में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन
- 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार
- खाते देकर साइबर ठगों की मदद
- डिजिटल सबूतों से खुला पूरा नेटवर्क
- साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। वहीं साइबर ठगी के मुख्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।
पंजाब नेशनल बैंक के खातों की जांच से हुआ खुलासा
जांच के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के कई ऐसे खाते मिले, जिनमें साइबर ठगी से हासिल रकम सबसे पहले जमा की गई थी। इन खातों को पुलिस ने लेयर-1 यानी म्यूल अकाउंट की श्रेणी में रखा। पुलिस जांच में पता चला कि साल 2024 से 2026 के बीच इन खातों से ठगी की रकम दूसरे बैंक खातों में भेजी गई और कई बार नकद निकासी भी की गई।
खाते उपलब्ध कराकर छिपाते थे ठगी की रकम
आरोपी अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर और इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी साइबर अपराधियों को देते थे। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल ठगी से मिली रकम को जमा करने और आगे ट्रांसफर करने में किया जाता था। पुलिस का कहना है कि इस तरह आरोपी साइबर अपराधियों की मनी ट्रेल छिपाने में मदद कर रहे थे।
26 आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
भिलाई में साइबर ठगों के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा
बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त
मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी उपलब्ध न कराएं। ऐसा करना साइबर अपराध में भागीदारी माना जा सकता है और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
यह खबरें भी पढ़े...
एमपी में साइबर क्राइम यूनिट का बुरा हाल, एक इंस्पेक्टर के भरोसे 104 पेंडिंग केस
छत्तीसगढ़ विदेशी फंडिंग : धमतरी के एटीएम से करोड़ों की निकासी
पंजाब नेशनल बैंक में 750 ग्रेजुएट पदों पर भर्ती, आज आवेदन करने का आखिरी दिन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel