दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की हेरोईन बरामद, किराये के मकान से चल रहा था अवैध कारोबार

Umeshwari Baghel | Apr 10, 2026, 22:57 IST
Share
durg-police-seize-heroin-worth-18-lakhs-punjab-drug-gang-arrested-bhilai
durg-police-seize-heroin-worth-18-lakhs-punjab-drug-gang-arrested-bhilai

दुर्ग पुलिस ने भिलाई में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय हेरोईन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं और उनके पास से 91.9 ग्राम 1 8.69 लाख की हेरोईन बरामद किया हैं।

NEWS IN SHORT

  • दुर्ग पुलिस ने हेरोईन तस्करी का भंडाफोड़ किया हैं
  • पंजाब से आए तस्कर भिलाई में कर रहे थे अवैध कारोबार
  • 91.9 ग्राम हेरोईन के साथ 31,000 नगद बरामद हुए हैं
  • चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
  • अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच जारी हैं और बड़े भी बड़े खुलासे हो सकते हैं

NEWS IN DETAIL

Bhilai। भिलाई समाचार :दुर्ग पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए गए (नशा मुक्ति अभियान )अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू (Anti-Crime and Cyber Unit) की संयुक्त टीम ने पंजाब से जुड़े अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

इस कार्रवाई में महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं और उनके कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) बरामद किया गया हैं। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 18.69 लाख रुपये बताई जा रही है।

किराए के मकान से चल रहा था नशे का कारोबार

आज 10 अप्रैल को पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई क्षेत्र के एक किराए के मकान में हेरोईन का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस पते पर छापेमारी की।

सीएसपी प्रशांत सिंह पैकरा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे मादक पदार्थों को पंजाब के अमृतसर से लेकर भिलाई में बेचने के लिए लाए थे।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वो सभी पंजाब के अमृतसर जिले के निवासी हैं। उनकी पहचान इस प्रकार है:

राजविन्दर कौर (19 वर्ष)
राजवीर सिंह (32 वर्ष)
कुलदीप सिंह (39 वर्ष)
लवप्रीत सिंह (22 वर्ष)

पुलिस ने क्या जब्त किया

पुलिस ने आरोपी के पास से 91.9 ग्राम हेरोईन के अलावा 31,000 नगद भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

341
341

अंतरराज्यीय गिरोह की जांच जारी

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि आरोपियों का एक संगठित अंतरराज्यीय नेटवर्क हो सकता है। वो किराए के मकान से अपना अवैध कारोबार चला रहे थे, और पुलिस इस नेटवर्क की और गहराई से जांच कर रही है। इससे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

दुर्ग पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

(दुर्ग-भिलाई समाचार)दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू टीम ने मिलकर त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए नशे के इस बड़े तस्करी नेटवर्क को पकड़ा। पुलिस की तत्परता और समन्वय से यह कार्रवाई सफल रही है।

यह खबरें भी पढ़े...

इंस्टाग्राम के जरिए 48 लाख की ठगी... दुर्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश से दो ठगों को दबोचा

दुर्ग पुलिस का तालपुरी कॉलोनी में 8 गजटेड अधिकारियों के साथ छापा, 14 लावारिस वाहन , 7 महिलाओं समेत 25 संदिग्ध मिले

दुर्ग पुलिस की अवैध शराब के​ खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 55 लाख के माल के साथ 1 ट्रक, 2 कार और 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस शाखा प्रबंधक को किया गिरफ्तार

Tags:
  • दुर्ग-भिलाई समाचार
  • दुर्ग पुलिस
  • भिलाई समाचार
  • एनडीपीएस एक्ट
  • नशा मुक्ति अभियान
  • हेरोइन तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा