माता पिता को सबक सिखाने युवती ने दोस्त के साथ मिलकर बनाया खतरनाक प्लान, घर का 60 तोला सोना बेचा

VINAY VERMA | Mar 22, 2026, 15:15 IST
Share
durg girl theft 60
durg girl theft 60

भिलाई की 26 वर्षीय युवती माता-पिता के विवाद से तंग आकर घर का 60 तोला सोना लेकर हैदराबाद भाग गई। वहां उसने गहने गिरवी रखकर 12 लाख का लोन लिया और दोस्तों के साथ पार्टी कर पैसे लुटा दिए।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने है। यहां एक 26 साल की युवती अपने माता पिता के आपसी विवाद से तंग आकर एक खतरनाक प्लान बनाया। इसमें उसका साथ उसके एक करीबी दोस्त ने दिया।

युवती घर से रखा 60 तोला सोना लिया और हैदराबाद भाग गई। साथ ही, दोस्त के साथ मिलकर जमकर पार्टी किया। इतना हीं नहीं उसने सोना गिरवी रखकर 12 लाख का लोन लिया और दोस्तों में बांट दिया।

जानिए क्या था पूरा मामला

दरअसल, भिलाई स्पात संयंत्र के कर्मचारी एम. नचौय्या ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उनकी 26 साल की बेटी 2 जनवरी को घर से ऑफिस जाने का बोलकर निकली थी। शाम तक लौटकर वापस घर नहीं आई।

पीड़ित ने पड़ोस और रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि उसकी शादी के लिए रखा गया सारा सोना गायब है। इस खुलासे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

लोकेशन ट्रेस कर पकड़ में आई युवती

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और युवती की लोकेशन ट्रेस की। कुछ ही दिनों में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में जो खुलासे हुए, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। युवती ने कबूल किया कि उसने जानबूझकर यह पूरा प्लान बनाया था।

सोना बेचकर पार्टी, होटल में ठहरी

युवती ने घर से 60 तोला सोना चुराया और अपने दोस्त के साथ हैदराबाद पहुंच गई। वहां कुछ दिनों तक होटल में रुकी और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी की। पैसे खत्म होने लगे तो उसने सोने को गिरवी रखकर करीब 12 लाख रुपए का गोल्ड लोन लिया और यह रकम अपने दोस्तों में बांट दी।

दुर्ग लौटते ही पुलिस ने दबोचा

जब पैसे खत्म हो गए तो युवती वापस दुर्ग लौट आई। इसी दौरान पुलिस ने उसे ट्रैक कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से अब तक करीब 7 तोला सोना बरामद किया गया है। बाकी सोने की तलाश जारी है।

बैंक खाते सीज, दोस्तों पर भी कसा शिकंजा

पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। साथ ही उन दोस्तों की भी तलाश की जा रही है, जिन्हें पैसे बांटे गए थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

परिजनों के बीच होता था विवाद

युवती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके माता-पिता के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। दोनों के बीच होने वाले विवाद से वो काफी परेशान रहती थी। इसी बीच उसकी पहचान भिलाई में एक युवक से हुई। युवक ने उसकी नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसे अपने साथ हैदराबाद चलने की बात कही। लड़की का कहना है कि वह दोस्त के बहकावे में आ गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...फ्राड

मार्शल संगा को उसका ससुराल प्रेम ले डूबा, साले-ससुर की स्थिति सुधारने उगा रहा था अफीम

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे आईपीएस संतोष सिंह

सिंहासन छत्तीसी : सीएस के पास पहुंची है किस आईपीएस की शिकायत, एक बंगला है जिस पर दो माननीयों का आया है दिल

छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज, लेकिन 50% पद अब भी खाली, NMC के निरिक्षण ने बढ़ाई चिंता CG News

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • भिलाई
  • सोना
  • फ्राड
  • गोल्ड लोन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा