न सरकार सुन रही, न सिस्टम जाग रहा... PM आवास नहीं मिलने पर सड़क पर रही बुजुर्ग
Kanak Durga Jha | May 17, 2025, 12:56 IST
Elderly woman lives on road after not getting PM housing
छत्तीसगढ़ की ध्याना बाई बरेठ, उम्र 65 साल। जिनका जीवन आज भी सड़क के किनारे गुजर रहा है, वो सिर्फ एक मकान की उम्मीद में सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं।
छत्तीसगढ़ की ध्याना बाई बरेठ, उम्र 65 साल। जिनका जीवन आज भी सड़क के किनारे गुजर रहा है, वो सिर्फ एक मकान की उम्मीद में सालों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। रायगढ़ की मूल निवासी ध्याना बाई का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में आया, लेकिन 2 लाख 73 हजार रुपये की शर्त उनके सपनों की छत के बीच दीवार बन गई।
ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
सरकारी कागज़ों में उन्हें चंद्रनगर स्थित ब्लॉक डी के मकान नंबर 23 का आवंटन मिला है। मगर इस मकान को पाने के लिए भारी राशि जमा करना उनकी क्षमता से परे है। नतीजा – छत अब भी सपना बनी हुई है।
CG SET 2024 : 10 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ रिजल्ट, स्टूडेंट्स हतास
कभी मजदूरी की तलाश में जम्मू-कश्मीर तक गईं, जहां बस स्टैंड पर उनके गहने और पैसे चोरी हो गए। ऊपर से पुलिस ने भी जो कुछ बचा था वो ले लिया। किसी तरह खुद को संभालते हुए वापस छत्तीसगढ़ लौटीं। तब से आज तक ध्याना बाई की रातें कभी स्टेशन तो कभी मंदिर के पास गुजर रही हैं।
छत्तीसगढ़ में अब नहीं रह सकेंगे घुसपैठिए... हर जिले में बनेगा घुसपैठियों का होल्डिंग सेंटर
ध्येय साफ है – "मरने से पहले एक छत मिल जाए, तो मरने के बाद सरकार वो मकान वापस ले ले।" ध्याना बाई की इस पुकार में बेबसी साफ झलकती है। रायगढ़ नगर निगम और राजधानी रायपुर के मंत्रियों के बंगलों तक दस्तक दे चुकी हैं, मगर जवाब अक्सर यही मिलता है – "मंत्री बाहर हैं" या फिर उन्हें गेट से ही लौटा दिया जाता है।
PM आवास योजना | PM awas | pm awas gramin | pm awas yojana 2025 | pm awas yojana gramin | CG News | cg news update | cg news today
ICAI स्टूडेंट्स को कराएगा सिविल सर्विस की तैयारी, बैठक के बाद बड़ी घोषणा
मकान मिला...पर शर्त ऐसी जो तोड़ दे उम्मीदें
CG SET 2024 : 10 महीने बाद भी जारी नहीं हुआ रिजल्ट, स्टूडेंट्स हतास
रोज़गार के लिए जम्मू, जिंदगी बचाकर लौटीं रायगढ़
छत्तीसगढ़ में अब नहीं रह सकेंगे घुसपैठिए... हर जिले में बनेगा घुसपैठियों का होल्डिंग सेंटर
न सरकार सुन रही, न सिस्टम जाग रहा
FAQ
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ध्याना बाई को मकान क्यों नहीं मिल सका?
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ध्याना बाई को रायगढ़ के चंद्रनगर क्षेत्र में मकान नंबर 23 का आवंटन किया गया था, लेकिन 2 लाख 73 हजार रुपये की राशि जमा करने की शर्त पूरी न कर पाने के कारण उन्हें मकान नहीं मिल पाया। - अपनी जीविका चलाने के लिए ध्याना बाई को किन कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा?
रोज़गार की तलाश में ध्याना बाई जम्मू-कश्मीर तक गईं, लेकिन वहां बस स्टैंड पर उनके गहने और पैसे चोरी हो गए। पुलिस ने भी उनसे बची-खुची चीजें वसूल लीं। किसी तरह से वे वापस छत्तीसगढ़ लौटीं और तब से मंदिर या स्टेशन के पास सड़क पर जीवन बिता रही हैं। - ध्यान बाई की सरकार से क्या अंतिम इच्छा है?
ध्याना बाई की सरकार से अंतिम इच्छा है कि उन्हें मरने से पहले एक छत मिल जाए। वे कहती हैं कि उनकी मौत के बाद सरकार चाहे तो वह मकान वापस ले ले, बस उन्हें जीते जी रहने के लिए एक मकान मिल जाए।
PM आवास योजना | PM awas | pm awas gramin | pm awas yojana 2025 | pm awas yojana gramin | CG News | cg news update | cg news today
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari